जब अपने फेवरेट सितारों से मिलने के लिए उनके फैंस ने किया हद पार, पढ़ें दीवानगी के रोचक किस्से

बॉलीवुड सितारों की जबरदस्त एक्टिंग और लुक्स के देश-विदेश में करोड़ों फैन्स हैं। कई अपने पसंदीदा सितारों को मन ही मन खूब एडमायर करते हैं तो वही कुछ अपने फेवरेट स्टार्स के लिए इतने दीवाने हो जाते हैं कि उनकी दीवानगी देख सुपरस्टार्स भी हैरान रह जाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में जिनके फैन्स ने उनके चाहत में कुछ ऐसा कर दिया जिससे वो दंग रह गए।

आमिर खान

इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का हैं जिन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया हैं। ना सिर्फ फिल्मों में बल्कि आमिर खान ने सत्यमेव जयते नाम के रियलिटी शो की भी शुरुवात की थी जिसके बाद उनके फैन्स उन्हें और पसंद करने लगे। यूं तो आमिर खान के फैन्स की लिस्ट बहुत लंबी हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके एक फैन्स ने अपने दीवानगी में कुछ ऐसा किया जिसे देख आमिर खान भी हैरान रह गए थे। दरअसल आमिर खान से मिलने उनके एक फैन रांची से मुम्बई साईकल से आ गये थे। इतना ही नही वह अपने साथ आमिर के लिए और भी सारे फैन्स के खत ले कर आये थे। ऐसे में आमिर खान ने अपने फैन को निराश नही किया और उनसे मिलकर उनकी इच्छा पूरी की थी।

संजय दत्त


संजू बाबा जिनकी जीवनी के ऊपर फ़िल्म भी बन चुकी हैं और यह फ़िल्म बड़े पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फ़िल्म के पॉपुलैरिटी से ही हम अंदाज़ा लगा सकते है कि संजय दत्त के दुनिया भर में कितने फैन्स हैं। अभिनेता सुनील दत्त और अभिनेत्री नरगिस दत्त के बेटे होने के बावजूद भी संजय दत्त ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। संजय दत्त एक्टर तो जबरदस्त है ही मगर उनके गुड लुक्स पर लड़कियाँ मरती थी। इन्ही फैन्स में एक ने संजय दत्त के फितूर में कुछ ऐसा कर दिया जो आज तक कभी किसी ने नही किया था। दरअसल, उस फीमेल फैन ने मरने से पहले अपनी 10 करोड़ की दौलत को संजय दत्त के नाम कर दिया था।

दीपिका पादुकोण

अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड की पद्मावती दीपिका पादुकोण के देश विदेश में लाखों फैन्स हैं। उनकी पॉपुलैरिटी और पहचान किसी नाम की मोहताज नही। लोगों के दिलों पर राज करने वाली दीपिका का भी अपने एक क्रेजी फैन से पाला पड़ा था। उनकी इस फैन ने दीपिका को करीब 100 फैन मेल भेजे थे और जब ये बात दीपिका को पता चली तो उन्होंने भी अपनी फैन को नाराज नही किया। फ़िल्मफ़ेअर अवार्ड के दौरान जब दीपिका को अवार्ड मिलना था तब उन्होंने अपनी उस फैन को अपने पास बुलाया था और उनकी मौजूदगी में वो अवार्ड लिया था।

whatsapp channel

google news

 

शाहरुख खान


बॉलीवुड के किंग खान सिर्फ बॉक्स आफिस पर ही नही बल्कि देश विदेश में लोगों के दिलों पर भी राज करते हैं। उनके फैन्स की दीवानगी जग जाहिर हैं। शाहरुख खान की एक झलक ही उनके फैन्स को दीवाना बना देती हैं। उनके फैन्स भी आये दिन उनके लिए कुछ ना कुछ करते ही रहते हैं। इन्ही फैन्स में से एक थे विशाल सिंह जिन्होंने शाहरुख की करीब 22000 तस्वीरें इक्कठा कर रखी था। उन्होंने अपने लिविंग रूम, बैडरूम, कार और अपने दुकान पर भी शाहरुख की तस्वीरें लगाई हुई थी।

करीना कपूर खान

इस लिस्ट में अगला नाम उनका है जिन्होंने अपने चुलबुले और हॉट अंदाज से लोगों को दीवाना बनाया हैं। हम बात कर रहे हैं करीना कपूर खान की। यूं तो करीना के लाखों फैन्स हैं लेकिन एक फैन पर करीना की दिवानगी इस कदर चढ़ी की उन्होंने करीना को हीरे का हार तोहफे में दे डाला था।

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का दर्शकों के बीच कितना क्रेज है वो जगजाहिर हैं। इस बात की गवाह उनकी फिल्में हैं जो पर्दे पर आते ही ब्लॉकबस्टर हो जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान के एक फैन ने अपने फेवरेट सुपरस्टार की फ़िल्म को सुपरहिट कराने के लिए खुद ही 200 टिकटें खरीद ली थी। इतना ही नही इस फैन ने अपनी दीवानगी की सारी हदों को पार करते हुए सलमान को खून से खत तक लिख डाला था।

Share on