राजधानी दिल्ली, बिहार समेत इस राज्यों में आज मूसलाधार बारिश के साथ चलेगी आंधी- IMD

राजधानी दिल्ली में पिछले तीन महीनों में समान्य से बेहद कम बारिश दर्ज की गई है। इसी कारण से लोगों को सामान्य से अधिक गर्मी और प्रदूषण का सामना करना पडा है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार मई के महीने में सामान्य बरसात की संभावना व्यक्त की गई है। छह और सात मई को तेज हवाओं के साथ राजधानी में बरसात हो सकती है।

बिहार में 8 मई तक बरसात की संभावना

बिहार के मौसम की बात करे तो पिछले कुछ दिनों से मौसम बिल्‍कुल खुशनुमा बना हुआ है। इधर, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बिहार के कई हिस्‍सों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जाहिर किया है। उत्तर प्रदेश से लेकर असम तक ट्रफ लाइन बनने के कारण राज्य में मंगलवार को भी आंधी के साथ बारिश हुई थी। इस तरह बिहार में आठ मई तक बरसात की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

झारखंड में बरसात के आसार

उधर झारखंड की बात करे तो राजधानी रांची समेत कई जिलों के मौसम में बदलाव नजर आने की संभावना है। लोगों को गर्मी से निजात मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। सूबे में गरज के साथ बारिश की संभावना भी व्यक्त की जा रही है। इसके लिए मौसम केंद्र, रांची ने तात्कालिक मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड के कई जिलों में अगले शनिवार तक गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में भी बारिस की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी छह मई तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंधी पानी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय दबाव की वजह से मौसम में यह बदलाव नजर आ रहा है। विभाग की मानें तो सूबे के पूर्वी और पश्चिमी अंचलों में छह मई तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Manish Kumar

Leave a Comment