सोनू सूद का एक ट्वीट इन दिनों काफी देखा जा रहा है, दरअसल उन्होने अपने ट्विटर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में एक साइकिल खड़ी है, जिस पर एक होर्डिंग लगी है और होर्डिंग में सोनू सूद के तीन अलग-अलग पोस्टर लगे हुए हैं। हैंडल पर एक तिरंगा झंडा भी लगा हुआ है। सोनू सूद ने यह साझा करते हुए यह भी बताया कि यह साइकिल उनके घर के बाहर खड़ी है और जिससे सफर करके एक शख्स बिहार से उनके घर तक उनसे मिलने आया है। उन्होंने ये भी बताया की इसी विजुअल के साथ उनकी आंख खुली थी।
अभिनेता ने दिया ये इनाम
सोनू सूद ने ट्विटर तस्वीर साझा करते हुए लिखा,”जब आप इस विजुअल के साथ उठते हैं. एक शख्स इस साइकिल पर बिहार से यहां आया है.” इसके साथ ही उन्होंने दिल और हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी एड किया है। सोनू सूद ने अपने इस फैंस को शुक्रिया कहा है। गौरतलब है कि अभिनेता सोनू सूद पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के बाद से लगे लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों, कामगारों और जरूरतमंदों की सहायता करते रहे हैं। इसके कारण उन्हें गरीबों का मसीहा भी कहा जाने लगा है। जब उन्होंने मजदूरों की सहायता की तो सबसे ज्यादा मदद बिहार के मजदूरों की ही हुई थी।
v
When you wake up with this visual, a guy came on a bicycle all the way from Bihar ❣️???? pic.twitter.com/MQbi8i9QuI
— sonu sood (@SonuSood) November 23, 2021
कोरोना के थमने और लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी सोनू सूद लगातार लोगों की सहायता कर रहे हैं। इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। हाल ही में, अभिनेता प्रसिद्द शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13′ (KBC 13) में भी शामिल हुए थे, उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन की ‘अग्निपथ’ का डायलॉग भी बोला, जिसे सुनकर खुद अमिताभ आश्चर्यचकित रह गए, और सोनू ने फैंस की भी खूब वाहवाही बटोरी। सोनू ने खुद इसका क्लिप अपने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
आ रही सोनू सूद की ये फिल्में
फैंस के लिए एक बड़ी खबर है कि सोनू सूद की कई बड़ी फिल्में आनेवाली है। अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में उनका एक अहम रोल हैं। इस फिल्म का टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। टीजर में सोनू का लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में 2020 के पद्म पुरस्कार प्रदान किये गए थे। इसमें सोनू सूद का नाम नहीं था। जिस पर अभिनेता ने खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पद्मश्री ना मिलने के सवाल पर कहा- ‘ऐसा क्यों हुआ, ये तो सोचना वाला सवाल है.’