रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख हुई फाइनल, इस दिन लेंगे दोनों सात फेरे

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 01 जून 2025, 1:32 अपराह्न

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज 18 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सगाई 8 जून को लखनऊ में होगी। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियाँ जोरों पर हैं।

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख फाइनल हो चुकी है। दोनों की पहले सगाई होगी, इसके बाद वे शादी के बंधन में बंधेंगे। आईपीएल 2025 से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम बाहर हो चुकी है। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के रिश्ते की खबरें पहले ही सामने आ चुकी थीं। ऐसे में आईपीएल से फ्री होने के बाद, अब उनकी शादी की तारीख सामने आई है।

8 जून को रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई 8 जून को रखी गई है। इस सगाई का आयोजन लखनऊ में किया जाएगा। बता दें कि प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं। उनके पिता तूफानी सरोज तीन बार सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में विधायक हैं। प्रिया सरोज एक सांसद होने के साथ-साथ वकील भी हैं। उन्होंने LLB की पढ़ाई की है। सगाई के बाद शादी की तैयारियाँ शुरू हो जाएंगी।

18 नवंबर को होगी शादी

क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में संपन्न होगी। प्रिया सरोज इस समय 26 वर्ष की हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने भाजपा के बी.पी. सरोज को हराया था।

रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर

वहीं, रिंकू सिंह अब तक भारतीय टीम के लिए 33 टी-20 और 2 वनडे मैच खेल चुके हैं। उनका आईपीएल करियर भी काफी शानदार रहा है। आईपीएल 2025 में केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, जबकि पिछले सीजन में उन्हें 55 लाख रुपये मिले थे।

आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर केकेआर को शानदार जीत दिलाई थी। इस प्रदर्शन के बाद रिंकू सिंह काफी पॉप्युलर हो गए और हर तरफ उनका नाम छा गया।
इसी प्रदर्शन के दम पर रिंकू सिंह की भारतीय टीम में एंट्री हुई थी।

Also Read- बिहार डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बेटे की रिंग सेरेमनी में पहुंचे पीएम मोदी, जानिए कैसी है विजय सिन्हा की फैमिली

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post