बढ़ गई राशन कार्ड का आधार से लिंक कराने की डेट, नहीं किए तो जल्दी घर बैठे कर ले लिंक, जाने कैसे

Ration card aadhar link: देश के करोड़ों लोगों को राशन कार्ड का लाभ मिलता है। अब सरकार ने राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ना जरूरी कर दिया है। यदि आपने अब तक राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करवाया है तो बिना देर किए हुए यह काम पूरा कर लेना चाहिए। सरकार ने लिंक कराने की आखिरी डेट 30 जून 2023 निर्धारित किया था पर और तारीख को विस्तार कर 30 सितंबर 2023 कर दिया गया है।

आधार-राशन कार्ड लिंक है जरूरी:

देश के लोग जो अंत्योदय अन्न योजना का लाभ उठा रहे हैं उन सब को अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करना काफी जरूरी है। आप फ्री में यह काम कर सकते हैं। इसके लिए लोगों को पास के राशन दफ्तर जाना होगा।

राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने के पीछे सरकार का मकसद है कि देश में कई लोग एक से अधिक राशन कार्ड ले रखे हैं और गलत फायदा उठा रहे हैं। ऐसे फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। इसके अलावा देश में निर्धन श्रेणी के लोगों की पहचान कर उनका कर राशन का लाभ देने में काफी कारगर सिद्ध हो रहा है।

कैसे करें ऑनलाइन लिंक:

आप सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल food.wb.gov.in पर जाकर यहां सारी आवश्यक जानकारी जैसे कि- राशन कार्ड नंबर, रजिस्टर मोबाइल नंबर और आधार नंबर भरना होगा।

  • अब कंटिन्यू पर टच करें।
  • इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसके बाद आप लिंक पर क्लिक करें।
  • इस तरह नागरिक का राशन कार्ड आधार से लिंक होगा।

राशन कार्ड के लाभ:

निर्धन श्रेणी के लोगों के राशन कार्ड का यूज कम कीमत में राशन के लिए करते हैं। आईडेंटिटी सर्टिफिकेट के रूप में भी इसका काम होता है। कई तरह के राशन कार्ड सरकार ने बनाए हैं और सबकी अपनी खासियत है। नागरिकों को आमदनी के आधार पर राशन कार्ड निर्गत किया जाता है।