लंबे ब्रेक के बाद फिर से रानू मंडल ने की वापसी, इस बार बिना मेकअप सिंपल लुक मे गाया ये शानदार गाना

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 30 सितम्बर 2021, 4:16 अपराह्न

स्टेशन पर लता मंगेशकर का एक गीत गाकर रातोंरात मशहूर हुई रानू मंडल को बॉलीवुड मे गाने का मौका मिला था, लेकिन फिर वे लंबे समय तक गुमनाम हो गई थी। लेकिन एक बार फिर से सभी की जुबान पर उनका नाम है। लंबे ब्रेक के बाद रानू मंडल ने एक नए अंदाज में वापसी की है। सोशल मीडिया पर उनके गाने का वीडियो भी सामने आ रहा है, जिसमें वह वह सुपरहिट ट्रैक ‘माणिक मगे हिते’ गाना गाती सुनाई दे रही है, जो की काफी वायरल हो रहा है।

रानू मंडल

कट टू 2021, YouTuber Rondhon Porichoy ने रानू मंडल का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जिसे अब तक मे 54,000 से भी अधिक बार देखा जा चुका है। इस वीडियो मे रानू मंडल का लुक भी बदला- बदला नजर आ रहा है। वे लाल रंग टी-शर्ट और पैंट में नज़र आ रही है।

रानू मंडल

‘माणिके मगे हिते’ सतीशन रथनायका का सिंहल गीत है, जो कि साल 2020 में आया था। मई में श्रीलंकाई गायक योहानी दिलोका डी सिल्वा के नए वर्जन के रिलीज़ होने के बाद यह गीत वायरल हो गया था। रानू मंडल क साल 2019 मे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें वह लता मंगेशकर का गाना ‘एक प्यार का नगमा है’ गाती हुई नजर आई थीं।

रानू मंडल

तब रानू की आवाज सुनकर सभी उनके मुरीद हो गए थे और लगातार उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ती गई। सामान्य लोगो से लेकर इंडस्ट्री तक के लोगों ने उनकी तारीफ़ की थी। उनके वीडियो को देखकर सिंगर हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में कई गीत गाने का मौका भी दिया और लोगों ने उसे पसंद भी किया। हाल ही में यह खबर आई थी कि कोरोना वायरस के चलते रानू की हालत दयनीय हो गई है। उन्हे मुंबई में काम नहीं मिल रहा है, जिसके चलते वह काफी परेशान है।

यहाँ देखें विडियो 

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।

Related Post