बिहार चुनाव मे राजनाथ सिंह बोले पीएम ने निभाया अपना वादा हटा दी 370, बना दिया राम मंदिर, अब …

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 21 अक्टूबर 2020, 6:10 अपराह्न

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। अपने सभी दिग्गज नेताओं को भाजपा बिहार में चुनाव प्रचार करने के लिए भेज रही है। इस कड़ी में कल योगी आदित्यनाथ जी बिहार में चुनाव करने आए थे। आज भी उनकी रैली आज जमुई में हुई। इसके अलावा भाजपा के दिग्गज नेता और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भी भागलपुर में आज चुनावी रैली हुई। इसके अलावा राजनाथ सिंह की बरहरा (भोजपुर) और चैनपुर (कैमूर) में भी चुनावी रैलियां हुई है। इन तीनों जगह पर राजनाथ सिंह की आज रैलियां हुई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी आप गठबंधन को लेकर कोई भी भ्रम मन में ना पालें। इस बार भी प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ही होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और अपने प्रधानमंत्री मोदी जी ने काफी प्रदेश का विकास किया है।

अल्पसंख्यकों को नागरिकता दिया

राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में कहा कि भारत का विभाजन नहीं होना चाहिए था। भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान में अल्पसंख्यको पर काफी अत्याचार किया गया। आज पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की संख्या काफी कम रह गई है। आखिर यह अल्पसंख्यक लोग कहां गए। भाजपा की सरकार ने इन सभी अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का काम किया है।

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि रक्षा मंत्री रहते हुए मैं अपने देश की 1 इंच भी जमीन को किसी और के कब्जे में जाने नहीं दूंगा। उन्होंने गलवान घाटी में बिहार रेजिमेंट के जवानों के बलिदान को भी दोहराया।

सारे वादे निभाए

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि इन 70 सालों में अगर कांग्रेस चाहती तो पूरे देश को बदल सकती थी परंतु उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। मेरे सरकार आने के बाद वर्षों से लटका हुआ जम्मू कश्मीर के 370 अनुच्छेद को खत्म कर दिया। इतना ही नहीं अपने चुनावी वादे राम मंदिर का निर्माण भी करवाया। तीन तलाक को भी खत्म करवा दिया है। इसके अलावा सीएए को भी भाजपा की सरकार ने लाने का काम किया।

हमने तो अपने वादे को निभाया है अब

कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने स्वीकार किया था कि जब वह एक रुपए भेजते हैं तो गांव की जनता को मात्र 16 पैसे मिलते हैं।आज  प्रधानमंत्री मोदी जी की जनधन खातों के द्वारा हमने पूरे पैसे जनता के हाथों में पहुंचाने का काम किया है। इतना ही नहीं गरीब परिवार की महिलाओं के लिए रसोई में हमने गैस पहुंचाने का भी काम किया है। हमने तो अपने वादे को निभाया है अब आपकी बारी है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।

Related Post