पूर्णिया शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, मरंगा में शिफ्ट होगा बस स्टैंड, जिले में बनेगें 75 अमृत सरोवर

Written by: Priyanshu Rana | biharivoice.com • 13 मई 2022, 1:09 अपराह्न

पूर्णिया वासियों के लिए गुड न्यूज़ है। जल्द ही यहां के बाशिंदों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। जाम की समस्या का कारण बना शहर के बीच में स्थित बस अड्डा को अब मरंगा में स्थानांतरित किया जाएगा इसके लिए कवायद तेज हो गई है। बियाडा में 7 एकड़ जमीन खोजी जा चुकी है। बस अड्डा मरंगा में शिफ्ट हो जाने के बाद शहरवासियों को जाम की समस्या से नहीं जूझना होगा। मूल रूप से फोर्ड कंपनी चौक से मरंगा तक सिक्स लेन सड़क बनने से लोगों का सफर आसान होगा।

पूर्णिया के जिलाधिकारी सुहर्ष भगत ने बीते दिन कहा कि एयरपोर्ट और नेशनल हाईवे के साथ ही सभी पंचायतों में स्थापित किए गए पुस्तकालय का नियमित तौर पर संचालन करने और शहर का शहर सौंदर्यीकरण उनकी पहली प्राथमिकता है। शहर की जनसंख्या बढ़ने के साथ ही ड्रेनेज सिस्टम की जरूरत भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि नाला उड़ाही का काम जारी है अब जल्द ही चयन किए गए वार्ड में कार्य शुरू होगा। डीएमके अगुआई में संपन्न हुई बैठक में कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

पहले दिन ही जिले वासियों के लिए गुड न्यूज़ आई है। डेल्टा रैंकिंग में हेल्थ व न्यूट्रिशन के मामले में पूर्णिया ने देश में पहले नंबर कब्जा जमाया है। देश के पांच आकांक्षी जिलों में पूर्णिया का नाम पहले पायदान पर है। सूची में दूसरे नंबर पर हरियाणा का मेवात, झारखंड का खूंटी तीसरे, चौथे नंबर पर मणिपुर का चंदेल और रामगढ़ पांचवे पायदान पर है।

75 अमृत सरोवर का होगा निर्माण  

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में पूर्णिया जिले के अंदर 75 अमृत सरोवर का निर्माण किया जाना है। डीएम ने कहा कि 75 तालाबों का निर्माण व जोर्णीदार भी किया जाएगा।‌ तय लक्ष्य का 20 फीसद काम इस वर्ष पूरा होगा। कम से कम 1 एकड़ भूमि भूखंड में तालाब का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में जहां-जहां जाम की स्थिति उत्पन्न होती है वहां ध्यान दिया जाएगा। अतिक्रमण जगह को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु अभियान चलाई जाएगी। नगर निगम से कोआर्डिनेशन बनाकर जलजमाव वाले इलाके का निष्पादन किया जाएगा। इससे शहरवासियों को राहत मिलेगी।

About the Author :

Related Post