पटना की ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका अब फ्रूट ट्रक पर बेचेगी चाय, मदद के लिए आगे आ रहे हैं लोग

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) की ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका (Patna Graduate Chai Wali Priyanka) इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। प्रियंका के मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। अब प्रियंका छोटे से चाय दुकान पर चाय (Graduate Chai Wali Priyanka) नहीं बचेगी। अब बड़े से फूड ट्रक पर प्रियंका का चाय का स्टाल होगा। फ्रूट ट्रक को शानदार तरीके से डेकोरेट किया जाएगा। छोटी सी स्टॉल पर चाय बेचने वाली प्रियंका अब एक शानदार स्टॉल पर चाय (Graduate Chai Wali Priyanka Tea Shop) बेचती नजर आएगी।

Patna Graduate Chai Wali Priyanka

चाय के स्टार्टअप बिजनेस से फेमस हुई प्रियंका

बता दें कि प्रियंका ने ग्रेजुएट की पढ़ाई कंप्लीट की है। काफी कोशिशों के बाद जब नौकरी हाथ नहीं लगी तो उन्होंने चाय का स्टार्टअप खोलने का निर्णय लिया। पिया का करती है कि उन्हें नौकरी हासिल नहीं हुई तो उनकी नजर एमबीए की पढ़ाई कर चाय बेचने वाले मशहूर प्रफुल्ल बिलौर के एक वीडियो की ओर गई। प्रियंका उनसे प्रेरित हो गई। वह सोची कि जब एमबीए की पढ़ाई करने वाला चाय‌ बेच सकता है, तो मैं ग्रेजुएशन कर चुकी हूं मैं भी चाय बेच सकती हूं। फिर प्रियंका ने अपने साथियों के सहयोग से राजधानी में पटना विमेंस कॉलेज के सामने चाय का स्टाल लगा लिया।

Patna Graduate Chai Wali Priyanka

24 साल की प्रियंका कहती है कि अब उनके मदद के लिए लोग सामने आ रहे हैं, उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने यह कहा कि धीरे-धीरे ही सही लेकिन उनके पैसे चुका देगी। प्रियंका के मेहनत और जज्बे को देखकर लोग उनसे प्रभावित हैं। उनके सहयोग के लिए लोग आगे आ रहे हैं। एक व्यक्ति ने उन्हें फ्रूट ट्रक देने का आश्वासन दिया है।

Patna Graduate Chai Wali Priyanka

बता दें कि प्रियंका पूर्णिया जिले की रहने वाली है। उनके स्टाल पर चाय पीने वाले ग्राहकों की कतार लगी रहती है। चाय पीने के शौकीन कहते हैं कि यहां के चाय का स्वाद काफी बढ़िया रहता है। वे कई तरह की चाय बनाती है। एक कप चाय की कीमत 10 से 30 रूपए तक है।

Kavita Tiwari