पटना एयरपोर्ट: सात जोड़ी इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइटें की गई बंद, नया शिड्यूल किया गया जारी

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 20 नवम्बर 2021, 1:24 अपराह्न

पटना एयरपाेर्ट से देर रात उड़ान भरने वाली सात जोड़ी फ्लाइट की सेवा बंद हाे गयी हैं। बता दे कि ये सभी फ्लाइटें इंडिगो एयरलाइंस की हैं। इन फ्लाइटों को बंद किए जाने की घोषणा के बाद पटना एयरपाेर्ट अब केवल 58 जाेड़ी विमानाें की सेवा उपलब्ध है। बता दे कि पहले इन विमानों की संख्या 65 थी। जिन फ्लाइटों की सेवा बंद करने की घोषणा की गई है उनमें इंडिगाे की दिल्ली की रात 11:55 बजे और 1:30 बजे की फ्लाइट, बेंगलुरु की रात 11 बजे अाैर 2.05 बजे की फ्लाइट, हैदराबाद की रात 1:40 बजे और मुंबई की रात 10:30 बजे की फ्लाइट है। इसके अलावा अहमदाबाद की शाम 7.25 बजे की फ्लाइट भी बंद हो गयी है।

 यात्रियों की संख्या में आई कमी के बाद लिया गया फैसला

मालूम हो कि त्योहारी सीजन दीपावली और छठ में यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए इंडिगो द्वारा इन सात जाेड़ी विमानाें का ऑपरेशन शुरू किया गया था। नौ से 16 नवंबर तक मे इन सभी फ्लाइट की सेवा बंद करने का ऐलान किया गया। नौ नवंबर को एक, 14 नवंबर को तीन, 15 नवंबर को दो और 16 नवंबर को एक जोड़ी फ्लाइटों का परिचालन बंद किया गया। सूत्राें से मिली जानकारी के अनुसार ठण्ड बढ़ने के साथ ही कुहासा बढ़ेगी, जिसके कारण सुबह और रात की कम-से-कम पांच जाेड़ी फ्लाइटें की सेवा ठप हो जाएंगी। एक दिसंबर काे नया फ्लाइट का शिड्यूल जारी किया जाएगा।

अब आखिरी फ्लाइट रात 10:40 बजे

सात फ्लाइटों का ऑपरेशन बंद किए जाने के बाद अब दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट सुबह 7:45 बजे में गाे एयर का है जबकि अाखिरी फ्लाइट इंडिगाे की है, जो रात के 10:40 बजे है। इन सात जाेड़ी फ्लाइट की सेवा बंद होने के बाद फिलहाल पटना एयरपाेर्ट से 58 जाेड़ी विमानाें का परिचालन किया जा रहा है। इनमें पटना से दिल्ली के लिए 21, मुंबई के लिए 6, बेंगलुरू के लिए 7, हैदराबाद के लिए 4 अाैर अहमदाबाद के लिए 2 फ्लाइट की सेवा उपलब्ध हैं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।

Related Post