सरसों तेल और रिफाइंड के दाम धराम से गिरे, दालों मे भी दिखी नरमी, जानें बाजार की मौजूदा रेट

mustard oil and refined price: पेट्रोल डीजल की कीमत कम करने के बाद सरकार ने आम लोगों को एक और चीज से राहत दी है। सीमेंट और सरिया से लेकर दाल एवं सरसों तेल का रेट भी नीचे गिर गया है। दाल की कीमत पर प्रति किलो 10 से 15 रुपए की गिरावट आई है। सरसों का तेल प्रति किलो 10 रुपए नीचे गिरा है। महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है। बता दें कि पिछले दिनों ही सरकार ने एक्साइज ड्यूटी हटा दिया है जिसके चलते लोगों को प्रति लीटर पेट्रोल खरीदने में 9 रुपए कम खर्च करने पड़ रहे हैं, डीजल के रेट में भी एक साथ गिरावट आई है। अब लोगों के लिए राशन सामग्री सस्ती हो गई है ‌

एक महीने पहले की बात की जाए तो हर सामान की कीमत आसमान छू रहा था। लोग महंगाई की मार झेल रहे थे। गरीब लोगों का जीना मुहाल हो गया था। महंगाई से त्रस्त लोगों के लिए रेट में गिरावट होने से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। लोगों का अपना घर बनाना है आसान हो गया है वही दाल और रोटी के लिए भी ज्यादा परेशान नहीं होना है। हालांकि चीनी की कीमत ज्यों की त्यों है लेकिन उम्मीद जताई जा रही थी कि चीनी की कीमतें बढ़ सकते हैं। हालांकि इतना तो कंफर्म है कि रेट में गिरावट नहीं आई, लेकिन वृद्धि नहीं हो रही है।

जानें बाजार की मौजूदा रेट

पिछले 10 दिनों के अंदर हर दाल की कीमत में प्रति किलो 10 से 15 रुपए का भाव कमा है, दूसरी ओर व्यापारी उम्मीद जता रहे हैं कि दाम में कुछ और गिरावट हो सकता है। व्यापारियों की आस जग गई है कि पहले की तुलना में अब ग्राहक अधिक दुकानों पर आएंगे। उधर सरिया की कीमत 15 दिन पूर्व तक आसमान छू रहे थे जिसकाकाफी रेट कमा है। एक महीने पहले जहां लोगों के लिए अपना मकान बनवाना है किसी सपने के जैसे था जिसके चलते लोगों ने अपना घर बनाना है भी बंद कर दिया था। अब रिकॉर्ड तोड़ सरिया और सीमेंट के रेट नीचे गिरे हैं। बीते 20 दिनों के अंदर सरिया प्रति क्विंटल 2000 रुपए तक कम गया है।