Mulayam Singh Yadav: बिगड़ रही मुलायम सिंह यादव की सेहत, अभी भी ICU में भर्ती

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 03 अक्टूबर 2022, 9:30 पूर्वाह्न

Mulayam Singh Yadav Health Update: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत (Mulayam Singh Yadav health) रविवार को फिर बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं जहां शाम को उनकी तबीयत में सुधार की सूचना मिली थी, तो देर रात एक बार फिर से उनकी तबीयत अचानक से फिर बिगडने की खबर सामने आई है। डॉक्टर का कहना है कि संक्रमण उनके पूरे शरीर में फैल गया है। यूरिन पास नहीं हो रहा है और ऑक्सीजन लेवल भी घटता जा रहा है। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

लगातार बिगाड़ रही मुलायम सिंह यादव की तबीयत

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बीते काफी दिनों से खराब बताई जा रही है। रविवार को अचानक से उनकी सेहत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। वही मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अखिलेश यादव को फोन कर उनका हालचाल पूछा।

अब कैसी है मुलायम सिंह यादव की तबीयत

मुलायम सिंह यादव की सेहत को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता राकेश यादव ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा है। फिलहाल उनका इलाज डॉक्टर की एक टीम की देखरेख में किया जा रहा है। बता दे शाम को डॉक्टर ने बताया था कि चिंता की कोई बात नहीं है। उनकी तबीयत सुधर रही है। उनका डेली रूटीन चेकअप किया गया है।

राजनाथ ने मुलायम को किया फोन

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह यादव ने भी अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत की और उनके पिता का हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने भगवान से राम सिंह यादव के जल्द ठीक होने की कामना भी की।

पिता से मिलने पहुंचे अखिलेश-डिपंल यादव

मालूम हो कि मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बीते कई दिनों से भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह यादव की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया और मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की अस्पताल में पहुंचे। दोनों कल शाम 4:00 बजे अस्पताल में पहुंचे और एक घंटे तक वही अपने पिता के साथ रहे। इस दौरान अखिलेश यादव के चाचा प्रो. रामगोपाल यादव भी उनके साथ मौजूद थे।

कई दिनों से अस्पताल में भर्ती है मुलायम सिंह यादव

बता दे मुलायम सिंह यादव 22 अगस्त से मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नितिन सूद उनका इलाज कर रहे हैं। रविवार को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें डॉक्टरों ने आईसीयू में शिफ्ट करने का फैसला किया था, जहां उनकी जांच के बाद उनकी सेहत को मॉनिटर किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल स्थिति गंभीर बनी हुई है और हालत में कोई सुधार नहीं आ रहा है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post