Prithvi Ambani: अंबानी परिवार (Ambani Family) में इन दिनों जश्न का माहौल है। दरअसल हाल ही में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने अपनी लोंग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट (Radhika Marchent) संग सगाई की है। दोनों की सगाई की तस्वीरें और वीडियो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वायरल तस्वीरों में एक चेहरा ऐसा है, जिसकी क्यूटनेस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ये नाम है मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के लाडले पोते पृथ्वी आकाश अंबानी (Prithvi Akash Ambani) का, जिनकी क्यूटनेस की चर्चा इस समय सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है।
चाचू आनंद की सगाई में पृथ्वी अंबानी की क्यूटनेस ने लूटा दिल
अनंत अंबानी ने हाल ही में राधिका मर्चेंट संग सगाई की है। फिलहाल परिवार में शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। हालांकि बता दें कि शादी की तारीखों को लेकर अब तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। हाल ही में हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें अकाश अंबानी और श्लोक मेहता के इकलौते बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी की झलक भी नजर आई है। इन तस्वीरों में पृथ्वी आकाश अंबानी चाचू आनंद अंबानी और राधिका मर्चेंट की इंगेजमेंट सेरेमनी में जमकर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
बता दे चाचू अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में पृथ्वी आकाश अंबानी ने सफेद पेंट के साथ प्रिंटेड जैकेट और लाल रंग का कुर्ता पहना है, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रहे हैं। बता दे पृथ्वी आकाश अंबानी की इन क्यूटनेस भरी तस्वीरों को आकाश अंबानी के फैन फॉलोइंग पेज पर शेयर किया गया है, जिसमें लिटिल अंबानी की झलकियां हर किसी का दिल लूट रही है। हालांकि इन तस्वीरों को जब ध्यान से देखेंगे तो पृथ्वी अंबानी सभी तस्वीरों में अपने दादा मुकेश अंबानी के साथ ही नजर आ रहे हैं, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि मुकेश अंबानी के साथ नन्हे अंबानी का बेहद खास बांड है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में पहुंचे कई सितारे
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई काफी ग्रैंड तरीके से की गई थी। इसमें बिजनेस जगत के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री के भी कई सितारों ने शिरकत की थी। इस लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान श, अक्षय कुमार, करण जोहर, मिराज जाफरी, खुशी-जान्हवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सहित कई लोगों का नाम शामिल है।