Industries in Bihar: बिहार में चारों तरफ उद्योग का विस्तार काफी तेजी से किया जा रहा है। अब इसी कड़ी में राज्य के खगरिया जिले में बिहार का तीसरा सबसे बड़ा पशु आहार कारखाना खुलने जा रहा है। खगरिया के महेशखूंट में राष्ट्रीय राजमार्ग चौराहा के नजदीक पशु आहार कारखाना जल्द ही चालू हो जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि पशु आहार कारखाना अगस्त महीने तक शुरू भी हो जाएगा। लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत से फैक्ट्री का निर्माण होना है। स्थानीय लोगों को कारखाना का लाभ मिलेगा और उन्हें रोजगार सृजित होंगे। पटना के कोनफोर्ट के द्वारा पशु आहार कारखाना का निर्माण करवाया जा रहा है, लेकिन बरौनी डेयरी के पास इसका मालिकाना हक है।
किसानों के बदलेगें दिन
मक्का की खेती करने वाले किसानों को महेशखूंट राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के नजदीक निर्माण हो रहे पशु आहार कारखाना से काफी लाभ मिलेगा। बिहार में केवल पटना और मुजफ्फरपुर जिले में ही पशु आहार कारखाना है। अब प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा पशु आहार कारखाना खगरिया जिले में बन रहा है। इस फैक्ट्री में स्वचालित ढंग से चलने वाली उपकरण लगाया जा रहा है। मौजूदा समय में कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लोगों मुजफ्फरपुर और पटना की फैक्ट्री से सुधा का दाना मुहैया कराया जाता है।
इन जिलों को मिलेगा फायदा
बता दें कि खगरिया जिले में फैक्ट्री के शुरू हो जाने से खगड़िया के अलावे बेगूसराय, भागलपुर मधेपुरा, सहरसा, सुपौल और पटना के बाढ़ क्षेत्र और समस्तीपुर जिले तक पशु आहार मुहैया कराई जाएगी। रोजाना 45 मीट्रिक टन मक्के की जरूरत होगी। मालूम हो कि जनवरी, 2019 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से ही रिमोट के जरिए खगरिया जिले के बरौनी सुधा डेयरी के द्वारा प्रस्तावित इस जमीन पर पशु आहार कारखाना की आधारशिला रखी थी। कारखाना के शुरू हो जाने से 500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा और किसानों को मुनासिब कीमत मिलेगा।