लालू बनेंगे दादा, तेजस्वी की पत्नी राजश्री बनने वाली है मां, नए साल पर मिली बड़ी खुशखबरी

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 02 जनवरी 2023, 10:13 पूर्वाह्न

Tejashwi Yadav And Rajshree Yadav baby: नए साल की दस्तक लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के परिवार के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। दरअसल लालू प्रसाद यादव के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। लालू प्रसाद यादव के ऑपरेशन के बाद ठीक होकर सिंगापुर से भारत लौटने से पहले ही उन्हें बड़ी खुशखबरी मिल गई है। लालू प्रसाद यादव जल्द ही दादा बनने वाले हैं। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की पत्नी राजश्री (Rajshree Yadav) मां बनने वाली है और इन दिनों दिल्ली में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी के आखिरी सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में घर में नन्हे मेहमान की किलकारी गुंज सकती है।

पिता बनने वाले है तेजस्वी यादव

बता दें कि 31 दिसंबर को सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपनी पत्नी से मिलने के लिए नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। वहीं दूसरी ओर विश्व स्वास्थ्य सूत्रों द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर ऑपरेशन के बाद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य में भी तेजी से सुधार हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि वह जल्द ठीक होकर घर वापसी कर सकते हैं।

LALU PRASAD YADAV

भारत लौटने से पहले दादा बन जायेंगे लालू प्रसाद यादव

बता दे वर्तमान समय में लालू यादव को अस्पताल के समीप ही एक किराए के फ्लैट में रखा गया है, जहां लालू प्रसाद यादव के साथ उनकी पत्नी व पूर्व सीएम राबड़ी देवी, सांसद व पुत्री डॉक्टर मीसा भारती अपने पति के साथ पिता की देखभाल कर रही है। लालू प्रसाद यादव के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद मार्च तक भारत वापस लौटने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में साफ है कि लालू प्रसाद यादव के भारत लौटने से पहले उनके घर में मेहमान की किलकारी गूंजने लगेगी और इसके साथ ही लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी दादा-दादी बन जाएंगे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post