Khesari Lal Yadav Daughter: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नाम इन दिनों लगातार चर्चाओं में छाया हुआ है। खेसारी लाल यादव ने अपने भोजपुरी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों और सुपरहिट गाना में काम किया है। बता दें कि खेसारी लाल यादव की बेटी (Khesari Lal Yadav Daughter) भी अभिनय की दुनिया में अपने पिता से कम नहीं है। 7 साल की उम्र में ही खेसारी की बेटी ने इंडस्ट्री में डेब्यू (Khesari Lal Yadav Daughter Debut Film) कर लिया था। हाल फिलहाल खेसारी लाल यादव की बेटी का नाम काफी सुर्खियां बटोर रहा है और इसके पीछे की वजह है कि उनका फोटो लगाकर लगातार कुछ गाने बजाये जा रहे हैं, जिसे लेकर खेसारीलाल न सिर्फ भड़के हुए हैं, बल्कि उन्होंने ऐसा करने वालों को लताड़ भी लगाई है।
कौन है खेसारी लाल यादव की बेटी कृति
खेसारी लाल यादव ने हाल ही में एक बार फिर लाइव वीडियो के जरिये लिए फैंस के साथ कुछ साझा किया। इस दौरान अपने वीडियो में उन्होंने कहा अगर किसी को दुश्मनी निभानी है, तो वह उनसे सामने आकर निभाए। उनकी फैमिली या बच्चे को टारगेट ना करें। इस दौरान खेसारी ने उनकी बेटी को टारगेट करने पर दुख भी जताया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का फोटो या नाम लगाकर गाना बजाया जा रहा है। यह बात बिल्कुल गलत है… यह बहुत गलत है।
7 साल में की उम्र में किया था डेब्यू
खेसारी लाल यादव की बेटी पहले भी चर्चाओं में रह चुकी हैं। दरअसल खेसारी लाल यादव की बेटी ने 7 साल की उम्र में ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया था। इस दौरान वह अपने पिता के साथ एक फिल्म में नजर आई थी। खेसारी लाल यादव की फैमिली की बात करें तो बता दें कि खेसारी के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और बेटी… खेसारी की बेटी का नाम कृति है। खेसारी की तरह ही लोग उनकी बेटी कृति के अभिनय की भी बहुत तारीफ करते हैं।
खेसारी लाल यादव की बेटी कृति बेहद कम उम्र में ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी है। उन्होंने अपने पिता की फिल्म दुल्हनिया गंगा पार के से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें अवार्ड भी मिला था। खेसारी लाल यादव अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं। वह कई बार अपनी बेटी और अपनी फैमिली क्वालिटी टाइम की तस्वीरों को भी सोशल मीडिया के जरिए साझा करते हैं।
पढ़ाई कर रही है खेसारी की बेटी कृति
इन दिनों खेसारी लाल यादव की बेटी अपने अभिनय की दुनिया से परे अपनी पढ़ाई पर ज्यादा कॉन्सट्रेट कर रही है और यही वजह है कि फिलहाल वह अभिनय की दुनिया में एक्टिव नहीं है। उनके कम उम्र के डेब्यू के साथ ही यह साफ हो गया है कि वह जल्द ही इंडस्ट्री में वापसी करेंगी।