Dhoni farm house: महेंद्र सिंह धोनी देश ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया के सफलतम कप्तानों में से एक रहे हैं। आज 7 जुलाई को महेंद्र सिंह अपना 42वां जन्मदिन मना रहे। माही का क्रिकेट पहला प्यार है परंतु उसके उनकेऔर भी कई शौक हैं। धोनी को गाड़ियां मुख्य रूप से बाइक का काफी शौक है। उनके पास एक से एक बढ़कर गाड़ियां हैं। उनके गाड़ी के गैरेज को देख कोई कंपनी का शोरूम महसूस होगा। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी खेती के भी शौकीन हैं। अक्सर उनके फार्म हाउस की चर्चा होते रहती है।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य रांची के नगरी थाना क्षेत्र के सेंबो गांव में ईजा फार्म बनाया है। धोनी का ईजा फार्म हाउस 43 एकड़ में फैला हुआ है। यह फार्म हाउस महेंद्र सिंह धोनी मुख्य रूप से ऑर्गेनिक खेती के उद्देश्य से बनाया है। धोनी के फार्म हाउस में स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, शिमला मिर्च, तरबूज, लौकी, भिंडी, ब्रोकोली, टमाटर सहित ढेर सारी सब्जियां ऑर्गेनिक तरीके से उपजाऊ जाती है।

कड़कनाथ मुर्गे और अंडे भी यहाँ
इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी के फार्म में कड़कनाथ प्रजाति के मुर्गी पालन भी किया जाता है। कई बार इससे जुड़ी हुई खबरें आपने सुनी होगी। यहां मुर्गी पालन के अलावे अंडे भी बड़े पैमाने पर सप्लाई किए जाते हैं। अगर आपको धोनी के फार्म हाउस से कुछ मंगाना हो तो आप ईज़ा फार्म हाउस के व्हाट्सएप ग्रुप नंबर पर ऑर्डर देकर मंगा सकते हैं। साथी ईज़ा फार्म के आउटलेट पर भी जाकर चीजें खरीद सकते हैं ।

दूध का भी हो रहा उत्पादन
इतना ही नहीं महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में देसी गाय, सेहवाल और फ्रिजन नस्ल की300 गायों का पालन भी होता है। आप फार्म के बाद व्हाट्सएप ग्रुप से ऑर्डर देकर दूध की घर पर डिलीवरी भी करवा सकते हैं। वही महेंद्र सिंह धोनी के फार्म मे अब फल सब्जी और मुर्गी पालन के बाद मछली पालन भी शुरू हो गया हैं। इसके लिए दो बड़े-बड़े तालाबों का निर्माण किया गया है जिसमें रोहू, कतला और कई प्रजातियों का मछ्ली पालन किया जा रहा है। इसकी भी खरीद बिक्री बाद में यहां से की जा सकती है।

विदेश भी सप्लाई होती है फल-सब्जियाँ
वहीं माही के इस फार्म हाउस क्यों बात करें तो यह फार्म हाउस 43 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें तरह-तरह की सब्जियां फल मिलते हैं। इन्हें खरीदने के लिए आपको व्हाट्सएप या फिर फार्म के आउटलेट पर जा सकते हैं। इसके अलावा धोनी के फार्म हाउस से चीजें विदेश भी सप्लाई की जाती है। फिलहाल धोनी के फार्म हाउस पर 150 लोग काम कर रहे हैं। फार्म हाउस के सारी जिम्मेदारी धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी और उनके करीबी मित्र संभालते हैं।