कर्ज मे डूबे अनिल अंबानी के आने लगे अच्छे दिन, कुछ इसतरह बढ़ रही संपत्ति

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 28 जून 2021, 9:47 पूर्वाह्न

मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी के भी अच्छे दिन लौटने शुरू हो गए हैं। साल 2021 में उनके लिए कई बुरी खबरें आई लेकिन कुछ खबरें उन्हें सुकून देने वाली है। दरअसल अनिल अंबानी की कंपनियों के कुछ शेयर लगातार अच्छा फॉर्मेंस कर रहे हैं। जिसकी वजह से उनके निवेशक मालामाल होते जा रहे हैं। आपको बता दें कि अनिल अंबानी पिछले कई सालों से कर्ज में डूबे हैं. पिछले साल रिलायंस समूह ने एक ब्रिटिश अदालत में अपनी कुल संपत्ति जीरो बताई थी। हालांकि अब अनिल की कई कंपनियां अच्छा प्रदर्शन करते दिख रही है यही वजह है कि अनिल अंबानी के नेटवर्क में भी बढ़ोतरी हुई है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अनिल अंबानी की 5 लिस्टेड कंपनियों में प्रमोटरों की संपत्ति में 160 फीसदी का जबरदस्त इजाफा हुआ है। दरअसल 2 महीने पहले उनकी संपत्ति 117 करोड़ थी जो अब बढ़कर 309 करोड़ रुपए हो गई हैं। 1 साल पहले के 39.28 करोड़ रुपए की तुलना में या 630 फीसदी ज्यादा है। पिछले दो महीनों में रिलायंस कम्युनिकेशन 225 फीसदी, रिलायंस कैपिटल 193 फीसदी, रिलायंस इंफ्रा 205 फीसदी, और रिलायंस पावर 300 फीसदी मैं बढ़ोतरी दर्ज की है।

रिलायंस के शेयरों का हाल

समूह के शेयरों की बात करें तो रिलायंस पावर का 52 हफ्तों का सबसे न्यूनतम 2.42 रुपए था जो कि सप्ताह के आखिरी कारोबारी वाले आखिरी कारोबारी वाले दिन शुक्रवार को 25 फ़ीसदी गिरकर 15.24 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं कंपनी का मार्केट कैपिटल 4275 करोड़ रुपए है।वहीं रिलायंस कैपिटल का 52 हफ्ते का सबसे न्यूनतम भाव 17.16 था जो अभी 27.34 के स्तर पर है आपको बता दें कि रिलायंस कैपिटल का टोटल मार्केट कैप 690 करोड़ हैं। पिछले कुछ महीने में देखा जाए तो अनिल अंबानी की कंपनी के निवेशक मालामाल हुए हैं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।