रोज सस्ता हो रहा सोना, यहां देखें 10 ग्राम सोने का रेट और जाने कब है सोना खरीदने का सही समय?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 16 अगस्त 2023, 1:16 अपराह्न

Gold Price Down: बीते कुछ दिनों से सोने की कीमत लगातार नीचे गिर रही है। हफ्ते के तीसरे दिन भी सोना सस्ता हुआ है।

Gold Price Down : बीते कुछ दिनों से सोने की कीमत लगातार नीचे गिर रही है। हफ्ते के तीसरे दिन भी सोना सस्ता हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव आज ₹58900 से नीचे फिसल गया है। आज इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतें और भी नीचे आ गई है। हालांकि आज चांदी की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में आइये हम आपको मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के मुताबिक 10 ग्राम सोने के भाव के बारे में डिटेल में बताते हैं। साथ ही यह भी बताते हैं बीते कुछ दिनों में सोने के भाव कितनी नीचे आ गए हैं?

क्या है 10 ग्राम सोना का दाम (Gold Price Down)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव आज 0.19 फ़ीसदी की गिरावट के साथ दर्ज किया गया है। इस हिसाब से आज 10 ग्राम सोने की कीमत 58,862 रुपए के आंकड़े पर पहुंच गई है। वहीं चांदी के भाव में भी हल्की सी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान चांदी 0.09 फ़ीसदी के उछाल के साथ 70,020 रुपए प्रति ग्राम के लेवल पर पहुंच गई है।

क्या है ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम?

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो बता दे कि आज सोने चांदी के दाम में नमी नजर आ रही है। कॉमैक्स पर आज गोल्ड के दाम $1935 प्रति औंस के लेवल पर पहुंच गए हैं। वहीं चांदी के भाव 22. डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किए गए। ग्लोबल मार्केट में लगातार सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। खास बात यह है कि सोने चांदी की गिरते दाम के कारण डॉलर में रिकवरी नजर आ रही है।

क्या है 22 कैरेट गोल्ड के दाम (gold price today)?

वही बात 22 कैरेट गोल्ड के आज के भाव की करें तो बता दें कि आज राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम गोल्ड का भाव 54,700 रुपए है, जबकि आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹54550, कोलकाता में ₹54550, लखनऊ में ₹55700, बेंगलुरु में 54550, पटना में 54600, जयपुर में 54700 रुपए, भुवनेश्वर में 54550 और हैदराबाद में 54550 रुपए दर्ज की गई है।

कैसे जांच करें सोना असली है या नकली (gold purity check)?

वही बात मार्केट में सोना खरीदने के दौरान सोने की जांच-पड़ताल की करें तो बता दें कि हॉल मार्क देखकर ही गोल्ड की खरीदारी करनी चाहिए। सोने की शुद्धता को चेक करने के लिए आप सरकारी ऐप ‘BIS Care app’ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस दौरान ऐप के जरिया गोल्ड की प्योरिटी जांचनी चाहिए। सोने की शुद्धता को जांचने के लिए यह सरकारी ऐप जरूरी है। यह आपको बताता है कि सोना असली है या नकली…। साथ ही अगर आपको सोना नकली मिलता है, तो आप इस ऐप पर इसकी शिकायत भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- औंधे मुँह गिरा सोने-चाँदी के भाव, 2700 रुपये सस्ता हुआ सोना, जाने कितना गिरा चांदी का दाम

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।