भारत के इन राज्यों से निकलता है सबसे ज्यादा सोना, जाने कौन से नंबर पर है बिहार; और कौन है नंबर-1 ?

Gold Mines In India: भारत दुनिया के सबसे अधिक सोने की खपत वाला देश है। भारत में हर खुशी के मौके पर, हर तीज-त्योहार पर और हर शादी समारोह में सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। ऐसे में भारत में बड़े पैमाने पर दुनिया के अन्य देशों से गोल्ड इंपोर्ट किया जाता है। हालांकि भारत में भी सोने की खदानें कम नहीं है। वहीं कर्नाटक सोने का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। बीते साल जियोलॉजी सर्वे आफ इंडिया में सोने की खान को लेकर एक सर्वे किया गया था, जिसकी रिपोर्ट में बताया गया कि बिहार में भी सोने का बड़ा भंडार है, ऐसे में आइए हम आपको यह बताएं कि बिहार सहित देश के ऐसे कौन-कौन से राज्य हैं, जिनसे सोना निकलता है। इनमें नंबर वन की रैंकिंग पर कौन है।

सोने का सबसे ज्यादा उत्पादन करता है कर्नाटक(Gold Mines In India)

कर्नाटक भारत में सोने का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य माना जाता है। देश का 50% से अधिक सोना कर्नाटक के मौजूद खदानों से निकलता है। कर्नाटक का कोलार गोल्ड फील्ड देश की सबसे बड़ी सोने की खदान माना जाता है। इसके अलावा हसन धरवाड़ और रायचूर जिले से भी सोना भारी मात्रा में निकलता है। सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक से 17 लाख टन से अधिक सोने का अयस्क भंडार निकलता है।

दूसरे नंबर पर है आंध्रपर्देश

वही इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश का नाम है, जहां सोने का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है। प्रदेश के आनंदपुर जिले के रामगिरी में गोल्ड की माइंस है। इसके अलावा चित्तूर और पालाच्चूर में भी सोने के भंडार है।

सोने का उत्पादन करने वाले राज्यों में अगला नाम झारखंड का है। सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड हर साल करीबन 344 किलो टन सोने का उत्पादन करता है। राज्य में ज्यादातर गोल्ड स्वर्ण रेखा नदी के पास मिलता है। गोल्ड नदी के रेत में जलोड़ के रूप में पाया जाता है। झारखंड में सिंह भूमि पर सोना तट-घाटी के रूप में भी सोना मिलता है।

whatsapp channel

google news

 

केरल से होता है भारी मात्रा में सोने का उत्पादन

इसके अलावा मौजूदा समय में केरल में भी सोने का भारी उत्पादन होता है। राज्य में पुन्ना पुझा और छवियार पुझा नदी के पास के इलाकों में भारी मात्रा में सोना पाया जाता है। भारत में सोने के खनन का बेहद पुराना इतिहास है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसलिंग के मुताबिक दुनिया में जब से सोने के खनन की शुरुआत हुई। उसके बाद से 2 लाख टन से अधिक सोना यहां से निकाला जा चुका है।

बिहार में है सोना का भंडार(Gold Mines In India)

जियोलॉजी डिपार्मेंट के सर्वे के मुताबिक देश में मौजूद कुल सोने में 44% हिस्सेदारी बिहार की है। सर्वे के मुताबिक गोल्ड की मात्रा 2230 लाख टन के करीब हो सकती है। इस दौरान बिहार के जमुई जिले में सबसे अधिक सोने के भंडार से सोने का उत्पादन होता है। यहां करीब 27.6 टन सोने का भंडार है। जमुई के करमटिया, झाझा और सोनो के इलाकों में गोल्ड का भारी भंडार है। सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक गोल्ड निकालने के लिए वहां एक टीम का भी चयन किया जा चुका है। वहीं पिछले कुछ सालों में देश के कई इलाकों में सोने की खदानों की भी खोज की गई है।

ये भी पढ़ें – दिल्ली में 3 दिन का लॉकडाउन! जाने क्या-क्या रहेगा बंद और क्या रहेगा खुला; मेट्रो-बस चलेगी या नहीं?

Share on