नहीं रहे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेताओं में से शामिल रहे कल्याण सिंह का शनिवार रात को निधन हो गया। कल्याण सिंह पिछले 2 महीने से बीमार चल रहे थे। वह लखनऊ के एसजीपीजी अस्पताल में इजाजत थे। पिछले कुछ दिनों से वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे जिनका 89 साल की उम्र में शनिवार रात निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कल्याण सिंह की बिगड़ती तबीयत पर के कारण गोरखपुर का दौरा रद्द कर दिया और वह सीधे अस्पताल पहुंचे थे।

Kalyan Singh died

आपको बता दें कि कल्याण सिंह यूपी के पूर्व सीएम रहे हैं। इसके अलावा हुए राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। इनके निधन से पूरे प्रदेश और भाजपा कार्यकर्ता में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने 3 दिन का राष्ट्रीय शोक का घोषणा कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर रविवार को अलीनगर लाया जाएगा, इसके बाद उनकी कर्मभूमि अतरौली में यह जनता के दर्शन के लिए रखा जाएगा, वहीं पर उनका अंतिम संस्कार नरोरा गंगा घाट पर किया जाएगा। हालांकि अभी तक अंतिम संस्कार को लेकर कोई सूचना नहीं आई है।

बीजेपी के कई बड़े नेता हमेसा मिलते रहे

लखनऊ के पीजीआई ने देर रात एक बयान जारी करके बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 4 जुलाई को संजय गांधी पीजीआई के क्रिटिकल केयर विभाग के आईसीयू में काफी गंभीर अवस्था में में भर्ती थे। लंबी बीमारी के कारण उनका शरीर का कई अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया था और इसी वजह से शनिवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

आपको बता दें कि कल्याण सिंह को पहले 21 जून को लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था जब इनकी तबीयत 4 जुलाई को और ज्यादा खराब हुई तो इनसे मिलने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ-साथ प्रदेश के कई मंत्री भी इनसे मिलने पहुंचे थे। तबीयत में सुधार नहीं होने के कारण इन्हें बाद में पीजीआई शिफ्ट कर दिया गया था। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित बीजेपी संगठन के कई बड़ नेता इस दौरान कल्याण सिंह से मिलने के लिए उनके पास पहुंचे थे।

यूपी मे बीजेपी की तरफ से प्रथम मुख्यमंत्री बने

यूपी की राजनीति में कल्याण सिंह की बात करें तो वह एक ऐसे शख्स थे जिनकी अमित छाप पूरे उत्तर प्रदेश में हमेशा रहेगी। कल्याण सिंह ने मात्र 1 साल में ही बीजेपी को बड़े मुकाम पर खड़ा कर दिया था। कल्याण सिंह ने 1991 में अपने दम पर यूपी में चुनाव जीत लिए थे। वे उत्तरप्रदेश में बीजेपी की तरफ से प्रथम मुख्यमंत्री है। यह हमेशा कई कारणों से याद किए जाते रहेंगे

Manish Kumar

Leave a Comment