Thursday, December 7, 2023

IAS Saurabh jorawal: किसानों के साथ धान काटने लगे बिहार के यह IAS, ऑफिसर के सादगी पर फिदा हुए लोग

IAS Saurabh jorawal: कई बार आईएएस ऑफिसर्स की सादगी की कहानी देखने को मिलती है। कल्पना कीजिए कि कभी ऐसा हो कि कोई अधिकारी खेतों में जाकर धान काटने लगे। यह देखकर आपको काफी हैरानी होगी। बिहार के चंपारण जिला में ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। यहां पर एक आईएएस अधिकारी किसानों के साथ खेत में धान काटने लगे। IAS सौरभ जोरावल की धान की कटनी की वीडियो खूब वायरल हो रही है।

IAS Saurabh jorawal: सौरभ जोरवाल ने धान काटकर बढ़ाया किसानों का हौसला

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के तुर्कोलिया के शंकर सरैया उत्तरी में धान फसल कटनी कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान आईएएस ऑफिसर सौरभ जोरवाल ने किसानों के साथ खेत में धान काटकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आईएएस ऑफिसर के धान काटने से किसान काफी ज्यादा प्रोत्साहित हुए।

कई ऑफिसर्स थे यहां मौजूद

इस दौरान विशेष प्रजाति के धान राजेंद्र मंसूरी का उपज 65 क्विंटल हुआ जिसको देखकर कृषि विभाग काफी खुश है। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान तुरकौलिया के शंकर सरैया के इजहार आलम के खेत पहुंचकर सौरभ जोरवाल ने धान का कटनी किया और किसानों का हौसला बढ़ाया।

 
whatsapp channel

पूर्वी चंपारण जिला में हुआ था इस कार्यक्रम का आयोजन

पूर्वी चंपारण जिला के अधिकारियों की एक टोली धान के खेतों में पहुंची थी।यहां पर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के उपस्थिति में जिला सांख्यिकी विभाग के तत्वाधान में प्रखंड तुरकौलिया के शंकर सरैया उत्तरी पंचायत में अगहनी धान क्रॉप कटिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। अधिकारियों के द्वारा लगातार धान की खेती को बढ़ावा देने का प्रयत्न किया जा रहा है। किसानों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Also Read:Good News: बिहार के टीचरों की हुई बल्ले-बल्ले, CM नीतीश कुमार ने सैलरी के लिए जारी किये इतने करोड़; कब आयेगी सैलरी?

google news

बता दे कि दौरान सहायक समाहर्ता, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, माननीय मुखिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सहित कई किसान भी यहां पर उपस्थित थे। सभी लोगों ने किसानों का हौसला बढ़ाया।

Jahnvi Mishra
Jahnvi Mishrahttp://biharivoice.com
मीडिया के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। Jharkhad Kbhri न्यूज वेबसाइट से अपने करियर की शुरुआत की। कई अलग-अलग न्यूज वेबसाइट पर कंटेंट राइटर का काम किया। फिलहाल बिहार वॉइस के साथ ऑटो, स्पोर्ट्स, मनोरंजन की खबरों लिख रही हूं। मेरा उद्देश्य इस वेबसाइट के माध्यम से लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचना है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles