बिहार के पटना की बेटी दक्षा का जलवा, 4 विषय में 100% अंक, CUET में 82 हजार छात्रों ने मारी बाजी

CUET Result 2023: बिहार के बच्चों ने एक बार फिर से कमाल कर दिखाया है। संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल से 12वीं करने वाली पटना की दक्षा श्रेष्ठ सिंह का नाम इन बच्चों की लिस्ट में टॉप पर है। श्रेष्ठा सिंह ने सी यू ई टी यू जी में 4 विषयों में 100% स्कोर हासिल किए हैं। एनटीए की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में 104 विद्यार्थियों ने CUET UG में 4 विषयों में 100% अंक हासिल कर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

पटना की दक्षा सिंह ने CUET UG में मारी बाजी

वही इस लिस्ट में शामिल बिहार के पटना की बेटी दक्षा सिंह का कहना है कि वह मीरांडा हाउस कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में ग्रेजुएशन करना चाहती हैं। उनका संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करना लक्ष्य है। दक्षा का यह भी कहना है कि वह भारतीय राजनयिक बनकर देश की सेवा करना चाहती है। देश की सेवा करना ही उनका लक्ष्य है। बता दें दक्षा सिंह ने अंग्रेजी में 199.647 और इकोनॉमिक्स, इतिहास और राजनीतिक विज्ञान में 200 नॉर्मलाइज स्कोर हासिल किए हैं।

100% अंक लाने वाले छात्रों ने इन सब्जेक्ट में मारी बाजी

बता दे जिन बच्चों ने सबसे ज्यादा 100% अंक हासिल किए हैं, उसमें अंग्रेजी, अकाउंटेंसी, बायोलॉजी, इतिहास, बिजनेस स्टडी, अर्थशास्त्र और राजनीतिक शास्त्र आदि विषय शामिल है। जनरल टेस्ट के पेपर में भी करीबन 36 छात्रों ने 100% अंक हासिल किए हैं।

2200 से ज्यादा विषय विशेषज्ञ हुए थे शामिल

बता दे इस परीक्षा में एनपीए ने 2200 से ज्यादा विषय विशेषज्ञ को इसमें शामिल किया था। इनकी मदद से अंग्रेजी के साथ 13 भारतीय भाषाओं में परीक्षा कराने के लिए करीबन 800 अनुवाद को से भी सेवाएं ली गई। परीक्षा के लिए 2305 प्रश्नपत्र और डेढ़ लाख से ज्यादा सवाल तैयार किए गए थे।

बिहार के 82000 से अधिक छात्रों ने मारी बाजी

बता दे इस दौरान CUET UG 2023 में बिहार के 82,207 छात्र सफल हुए हैं। वहीं इनमें से 275 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने अलग-अलग विषयों में 100% अंक हासिल किए हैं। राज्य में सबसे अधिक छात्र अंग्रेजी में सफल हुए हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर पर राजनीतिक विज्ञान और तीसरे नंबर पर इकोनॉमिक्स विषय हैं, जिनमें बिहार के बच्चों ने बाजी मारी है।

एनडीए के अधिकारियों का कहना है कि बिहार के युवा सबसे अधिक दिल्ली यूनिवर्सिटी को पसंद करते हैं। वही उनके पसंद के कॉलेज की लिस्ट में दूसरे नंबर पर बीएचयू का नाम शामिल है।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।