केंद्र की सरकार बिहार (Central Government Project For Bihar) पर पूरी तरह मेहरबान है। बिहार में एक के बाद एक सड़क परियोजनाओं को केंद्र सरकार स्वीकृत (Central Pass New Road Project For Bihar) कर रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बिहार में एक और सड़क परियोजना (Bihar New Highway Road Project) को हरी झंडी दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग-319 ए के निर्माण पर केंद्रीय सड़क परिवहन ने मुहर लगा दी है। मुहर लगते ही मोहनिया से चौसा जो कि 45 किलोमीटर लंबी सड़क (Buxar-Mohania National Highway Road) है उसके निर्माण का भी रास्ता साफ हो गया है। नीतीश सरकार (Nitish Government) के पथ निर्माण मामले के मंत्री नितिन नवीन (Nitin Gadkari) ने इस संबंध में जानकारी दी।
बता दें कि जरूरी लेटर ऑफ अवार्ड सड़क निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्रालय ने जारी किया है। इस परियोजना पर कुल 222.72 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। एनएच-2 और एनएच-30 के मोहनियां के पास जंक्शन से यह सड़क निकलेगी। मोहनिया बाईपास तीन किलोमीटर लंबी का भी निर्माण किया जाना है। इसके बाद मोहनिया से रामगढ़-चौसा सड़क निर्माण की योजना है।
राज्य सरकार के पथ निर्माण मामले के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बक्सर मोहनियां-चौसा सड़क का चौसा से बक्सर रोड फोरलेन में तब्दील किया जाएगा। सड़क निर्माण हेतु विभाग की ओर से आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जमीन अधिग्रहण का काम प्रदेश सरकार की ओर से तीव्र गति से किया जा रहा है।
मालूम हो कि सड़क निर्माण को स्वीकृति देने के लिए भारत सरकार के केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कि नितिन नवीन ने शुक्रिया अदा किया है। नितिन नवीन ने कहा कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग के बनने से सासाराम, बक्सर और कैमूर जिले को प्रत्यक्ष तौर पर लाभ मिलेगा।