बॉलीवुड के ये 5 सितारे ‘सरोगेसी’ से बने हैं मम्मी-पापा, इनमें से 3 ने तो शादी भी नहीं की

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 23 जनवरी 2022, 4:54 अपराह्न

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) हाल ही में सरोगेसी के जरिए माता पिता बने हैं। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए इस जानकारी को साझा करते हुए उनकी निजता को बनाए रखने की अपील की है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दोनों हाल ही में एक बेटी (Priyanka And Nick Jonas Daughter) के माता-पिता बने हैं।

मालूम हो कि प्रियंका बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली ऐसी कपल में ही है, जो सरोगेसी के जरिए मां बनी है। इस लिस्ट में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दूसरे स्लैब्स (Bollywood Surrogate Parents) के नाम भी शामिल है। इनमें से तीन ऐसे हैं, जिन्होंने शादी भी नहीं की है।

शाहरुख खान और गौरी खान

शाहरुख खान और गौरी खान पहले से दो बच्चों के माता-पिता थे। आर्यन और सुहाना के बाद साल 2013 में बॉलीवुड का ये मशहूर कपल सरोगेसी के जरिए एक और बच्चे के माता-पिता बनें। शाहरुख और गौरी के तीसरे बच्चे का नाम अबराम खान है।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमैन राज कुंद्रा का पहले से एक बेटा था। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा साल 2020 में सरोगेसी के जरिए एक बेटी के माता-पिता बने थे। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की बेटी का नाम समिशा राज कुंद्रा है।

तुषार कपूर

तुषार कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के पहले ऐसे शख्स थे, जिन्होंने सेरोगेसी के जरिए सिंगल पैरंट्स बनने का फैसला किया था। जून 2016 में तुषार कपूर सरोगेसी के जरिए एक बेटे के पिता बने थे। तुषार कपूर के बेटे का नाम लक्ष्य कपूर है। अपने इस फैसले को लेकर तुषार कपूर ने बताया कि 35 साल का होने के बाद मेरे अंदर एक पिता बनने की इच्छा जाहिर हुई, लेकिन इसके लिए मैं शादी का इंतजार नहीं कर सकता था। इसलिए मैंने सरोगेसी का रास्ता चुना।

एकता कपूर

बॉलीवुड के सिंगल पेरेंट्स की लिस्ट में टीवी की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर का नाम भी शामिल है। एकता कपूर सिंगल पैरंट है। साल 2019 में एकता कपूर सरोगेसी के जरिए एक बेटे की मां बनी थी। एकता कपूर के बेटे का नाम रवि कपूर है।

करण जौहर

बॉलीवुड के सिंगल पेरेंट्स की लिस्ट में करण जौहर का नाम भी शामिल है। साल 2017 में सरोगेसी के जरिए करण जौहर जुड़वा बच्चे रूही जौहर और यश जौहर के पिता बने थे। शुरुआत में करण जौहर ने कई महीने तो इस बात को मीडिया से छुपा कर रखा, लेकिन बाद में खुद ही सोशल मीडिया के जरिए इस गुड न्यूज़ को साझा किया।

प्रीति जिंटा जीन गुडएनफ

प्रीति ज़िंटा और उनके पति जीन गुडएनफ़ ने साल 2021 में ये ख़ुशख़बरी सुनाई कि वो जुड़वा बच्चे- बेटे जय और बेटी जिया के माता-पिता बना है।

सनी लियोनी

सनी लियोनी ने साल 2017 में पति डेनियल के साथ मिलकर निशा नाम की बच्ची को गोद लिया था। इसके बाद साल 2018 में सनी और डेनियल सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों नोआ और एशर के माता-पिता बनें।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post