बिहार में मौसम का बदला मिजाज, इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ हो सकती है बारिश

Written by: Voice Desk | biharivoice.com • 03 मई 2022, 1:44 अपराह्न

बिहार में मौसम के बदले मिजाज से कभी गर्मी तो कभी बरसात ने प्रदेश वासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य के ऊपर से गुजरती ट्रफ-लाइश के प्रभाव और पुरवा हवा की मजबूत स्थिति से प्रदेश के 31 जिलों में आज आंधी के साथ पानी होने की उम्मीद जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार तक इस तरह की स्थिति कायम रहेगी। राज्य के औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, कैमूर और बक्सर जिले में बारिश की उम्मीद तो नहीं है, किंतु तापमान में यह नरमी दिखेगी।

bihar weather news

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक‌ आने वाले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, पूर्णिया, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा, समस्तीपुर, अररिया, कटिहार और सुपौल समेत दक्षिण पूर्व राज्य के जमुई, बांका, भागलपुर, खगड़िया, उत्तर पश्चिम जिलों के सारण, गोपालगंज, सिवान, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, दक्षिण मध्य जिले के गया, शेखपुरा, नवादा, पटना, लखीसराय, बेगूसराय, जहानाबाद, नालंदा के विभिन्न क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है।

bihar weather news

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य का सबसे गर्म जगह सोमवार को रोहतास का डेहरी रहा। 4 डिग्री पारा लुढ़कने के साथ 39.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। डेहरी का तापमान रविवार को 43.8 डिग्री सेल्सियस आंका गया था। राजधानी के अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि हुई यहां का तापमान 36.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमुई, गया, रोहतास, नवादा, सुपौल, सिवान, फारबिसगंज और पश्चिमी चंपारण में आंशिक गिरावट रिकॉर्ड की गई।

About the Author :

Related Post