बिहार (Bihar) के सीतामढ़ी (Sitamarhi) से एक बेहद चौका देने वाली खबर इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। इस खबर को लेकर दावा किया जा रहा है कि सीतामढ़ी के एक गांव की मुखिया (Mahila Sarpanch) अपने पति और दो बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार (Bihar Lady Sarpanch Elopes With Her Lover) हो गई है। गांव के लोग महिला मुखिया की इस हरकत से हैरान और परेशान है, कि जिस महिला को उन्होंने विकास के लिए चुना और चुनाव जीताया वह इश्कबाज निकली।
प्रेमी संग फरार मुखिया
हैरान करने वाली बात यह है कि यह महिला मुखिया 2 बच्चों की मां भी है। वह अपने पति और दोनों बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। वही गांव के लोगों को जैसे ही इस घटना का पता चला गांव में हड़कंप मच गया। यह महिला मुखिया अपने प्रेमी के साथ अपना घर बार सब को छोड़कर चली गई है। इनका नाम रेखा देवी है।
महिला मुखिया रेखा देवी के फरार होने के बाद गांव के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिसे विकास के लिए जिताया वह तो फरार हो गई। पूरा मामला सीतामढ़ी जिले के कन्हौली थाना इलाके के खाप खोपराहा गांव का है। रेखा देवी का खाप खोपराहा गांव की ही मुखिया है। वहीं अब तक उनके प्रेमी के नाम का कोई खुलासा नहीं हुआ है।
रेखा देवी के फरार होने के बाद उनके पति और बच्चे बेहद परेशान है। पति ने कन्हौली पुलिस स्टेशन जाकर उनकी किडनैपिंग का मामला भी दर्ज कराया है। वहीं मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और पुलिस प्रेमी की तलाश भी कर रही है। बता दे इस दौरान महिला मुखिया के पति ने कुछ लोगों पर इस मामले में शक जताते हुए उनका नाम भी दर्ज कराया है।