बिहार बनायेगा विश्व रिकॉर्ड: 5 लाख दीयों के साथ जयश्रीराम से गूंजमान होगा भागलपुर, 8000 फीट से श्रीराम जगमगाये

रविवार को देश के हर कोने में रामनवमी का जश्न (Ram Navami 2022) और हर्षोल्लास देखने को मिलेगा। रामनवमी के इस जश्न से बिहार भी अछूता नहीं है। रामनवमी को लेकर बिहार (Ram Navami 2022 Special in Bihar) में खास तैयारियां चल रही हैं। इस मौके पर भागलपुर (Bhagalpur) में वर्ल्ड रिकॉर्ड (Ram Navami World Record in Bihar) बनाने की कवायद जारी है। शहर के लाला लाजपत राय शाखा मैदान में 500000 दिनों के बीच भगवान श्री राम (Shri Ram Image By Light Lamp) का भव्य स्वरूप बनकर तैयार हो गया है। बता दे इसे देखने के लिए केंद्रीय मंत्री, राज्य के मंत्री के साथ-साथ कई हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। यह नजारा बेहद ऐतिहासिक और अद्भुत होने वाला है।

Bihar Ram Navami 2022

बिहार में राम नवमी पर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

दीप को सजाने के लिए बिहार बंगाल के कलाकार भागलपुर पहुंच कर इसे फाइनल रूप देने में जुट गए हैं। बात इसके एरिया की करें तो बता दे 7800 स्क्वायर फीट में 500000 से अधिक दिए जलाए जाएंगे। बता दे इससे पहले मोजाइक द्वारा अभी तक 5400 स्क्वायर फीट में दीपक जलाने का गिनाज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वहीं इस रिकॉर्ड को तोड़ने की योजना बिहार की युवा पीढ़ी बना रही है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की गणना करने के लिए तमिलनाडु से अधिकारी भी बिहार के इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भागलपुर पहुंचेंगे।

Bihar Ram Navami 2022

लाखों लोग बनेंगे इसके साक्षी

बता दें आज से ही इस कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। आज से होने वाले इस कार्यक्रम में सोमवार को ही भूमि पूजन किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक अर्जित शाश्वत चौबे भी इसमें शामिल होंगे। भारतीय नववर्ष आयोजन समिति के बैनर तले इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है। भूमि पूजन के दौरान भारी तादाद में भगवान श्री राम के भक्त भी इस भव्य नजारे के साक्षी बनेंगे।

5 लाख दीपों की रोशनी में अद्भुत होगा नजारा

इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी गई है। 5 से 700000 दीपों का इस्तेमाल वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाने के लिए किया जा रहा है। बता दे मुंबई में साल 2020 में 5400 वर्ग फीट में भगवान श्रीराम का दरबार 200000 दीपू से बनाया गया था, जो कि अपने आप में एक वर्ल्ड बुक ऑफ गिनीज रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज है।

Bihar Ram Navami 2022

वहीं भागलपुर में हो रहे इस कार्यक्रम की चर्चा हर जगह हो रही है। बता दे इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद भी शिरकत करेंगे। इसके साथ ही कई अन्य मंत्रियों को भी कार्यक्रम में आने का न्योता दिया गया है। इसकी तैयारियां और योजनाएं इतनी भव्य है कि यह पहले ही हर किसी का मन मोह रही है।

बता दे भगवान श्री राम की आकृति को 25 से अधिक कलाकारों ने 12 रंगों से सजे 500000 दिनों के जरिए बनाया है। इस कार्यक्रम में कलाकारों के साथ-साथ 300 से अधिक कार्यकर्ता भी बीते 1 सप्ताह से आयोजन को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं।

Kavita Tiwari