75 नई सीएनजी बसें पटना के इन 5 रुटों पर भरेगी रफ्तार, जानें क्या है आपके रुट का किराया

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 20 नवम्बर 2022, 12:12 अपराह्न

New CNG Buses In Patna : बिहार की राजधानी पटना के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल बीएसआरटीसी की सिटी बस सेवा में शामिल होने के लिए 60 नई सीएनजी बसें शहर पहुंच गई है। बता दे यह नई सिटी बसें परिवहन मुख्यालय में लगाई गई हैं।

New CNG Buses In Patna : बिहार की राजधानी पटना के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल बीएसआरटीसी की सिटी बस सेवा में शामिल होने के लिए 60 नई सीएनजी बसें शहर पहुंच गई है। बता दे यह नई सिटी बसें परिवहन मुख्यालय में लगाई गई हैं। इसमें 15 और सिटी बसें अगले 2 से 3 दिनों में जुड़ जाएंगी। उसके बाद इन बसों को डीटीओ में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पर तेजी से काम शुरू हो जाएगा जिसके बाद अगले महीने से यह नई सीएनजी बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी और पटना वासियों के सफर को आसान बनाएंगी। ऐसे में आइए बताएं कि ये नई सिटी बसें शहर के किन 5 रूटों पर चलाई जाएंगी।

किन रुटों पर चलेंगी ये नई सीएनजी बसें

बिहार को जल्द ही नई 75 सीएनजी बसों की सौगात मिलने वाली है, जिनमें से 42 बसों का इस्तेमाल पटना शहर और उसके आसपास के 3 रूटों पर परिचालन के लिए किया जाएगा। बता दे इन 3 रूटों में गांधी मैदान पटना एम्स रूट, पटना हाजीपुर रूट और पटना बिहार शरीफ रूट शामिल किए गए हैं। मौजूदा समय में इनमें से हर एक रूट पर 14-14 डीजल बसें चल रही हैं। अब इन नई सीएनजी बसों से इन डीजल बसों को बदल दिया जाएगा। ऐसे में पटना के यह तीन और रूट पूरी तरह डीजल फ्री हो जाएंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इनमें से बची 33 बसों में से 20 बस से गांधी मैदान-पटना जंक्शन-बेली रूट पर चलाई जाएंगी, क्योंकि इस रूट पर यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा होती हैष इसलिए यहां सबसे ज्यादा सीएनजी बसों का परिचालन किया जाएगा। इसके अलावा 13 बसों को गांधी मैदान-पटना सिटी रूट पर चलाया जाएगा।

75 नई सीएनजी बसों में 25 एसी बसें शामिल

जानकारी के मुताबिक पटना के रूट पर चलने वाली इन 75 नई सीएनजी बसों में 25 बसें ऐसी है, जो एयर कंडीशनर है। इनमें से अधिकतर को पटना एम्स और पटना साहिब रूट पर चलाया जाएगा, क्योंकि इन रूटों पर यात्रियों का दबाव सबसे ज्यादा होता है। तीन-चार बसे आईआईटी, बिहटा के लिए चलाए जाने पर सरकार विचार कर रही है।

एक बराबर होगा इलेक्ट्रिक और एसी बसों का किराया

जानकारी के मुताबिक एसी सीएनजी बसों का किराया इलेक्ट्रिक बसों के बराबर ही होगा। हालांकि अभी तक इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। एसी सीएनजी बसों का परिचालन शुरू होने से शहर में दौड़ रही एसी सिटी बसों की संख्या बढ़कर 48 पर पहुंच जाएगी। बता दे मौजूदा समय में 123 इलेक्ट्रिक बसें भी सड़कों पर रफ्तार भर रही है और यात्रियों को समय से उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचा रही हैं। वहीं सीएनजी बसों की नई खेप आ जाने के बाद सिटी बसों के काफिले में शामिल होने वाली इन बसों की संख्या 145 पर पहुंच जाएगी।

किन रूटों में चलेगी कितनी CNG बसें

  • गांधी मैदान – पटना जंक्शन – बेली रोड – 20
  • गांधी मैदान – पटना एम्स – 14
  • गांधी मैदान – पटना सिटी 13
  • पटना – बिहार शरीफ – 14
  • पटना – हाजीपुर – 14

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post