Tejashwi Yadav Wife Rajshree Yadav Education: बिहार के उप मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव इन दिनों अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बता दे तेजस्वी यादव ने साल 2021 में दिल्ली की रहने वाली रेचल से शादी की थी। हालांकि शादी के तुरंत बाद ही रेचल ने अपना नाम बदलकर राजश्री यादव कर लिया है। तेजस्वी और रेचल एक दूसरे को बीते कई सालों से जानते थे। दोनों के बीच काफी पुरानी दोस्ती थी, जो बाद में प्यार में बदली और फिर शादी तक पहुंची।
कौन है तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव?
तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव का असली नाम रेचल है। राजश्री यादव हरियाणा के रेवाड़ी के ईसाई परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका बचपन दिल्ली में बीता है। तेजस्वी यादव और राजश्री यादव ने नई दिल्ली के आरके पुरम में डीपीएस स्कूल से एक साथ पढ़ाई की है। शादी के बाद रेचल ने अपना नाम बदलकर राजश्री कर लिया था।
कितनी पढ़ी-लिखी है तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव?
लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव इस समय बिहार के डिप्टी सीएम का पदभार संभाल रहे हैं। वही बात उनकी पत्नी यानी राजश्री यादव की करें तो बता दें कि वह पहले एक एयर होस्टेस रह चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ग्रेजुएशन कर चुकी है। राजश्री शादी से पहले एक एयरलाइंस में केबिन क्रु के तौर पर काम करती थी।
प्रेग्नेंट है तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव
राजश्री मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली है। उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल के प्रिंसिपल रह चुके हैं ।फिलहाल वह रिटायर्ड हो गए हैं। तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव प्रेग्नेंट है और जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। बता दे राज यादव काफी लंबे समय से दिल्ली में है और दिल्ली में ही डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में ही उनकी डिलीवरी होगी।
सकूल से शुरु हुई थी तेजस्वी-राजश्री के प्यार की शुरुआत
राजश्री यादव और तेजस्वी यादव दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों की दोस्ती की शुरुआत स्कूल के समय से हुई थी और बढ़ती मुलाकातों के साथ बाद में यह प्यार में बदल गई। ऐसे में दोनों ने शादी करने का फैसला किया और परिवार की रजामंदी से दोनों 8 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे।