बिहार में 6 बार लगातार मुख्यमंत्री पद पर काबिज रहने वाले बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से ज्यादा उनका बेटा धनवान है। हम बात कर रहे हैं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार (Nitish Kumar Son Nishant Kumar) की। क्या आप जानते हैं कि बिहार सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar Property) के बेटे निशांत अपने पिता की संपत्ति (Nishant Kumar Property) से कुल 5 गुना ज्यादा अमीर है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास मौजूदा समय में 75.36 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति है, जबकि उनके बेटे निशांत कुमार के पास मौजूदा समय में उनसे 5 गुना ज्यादा संपत्ति है। ऐसे में आइए हम आपको निशांत कुमार की कुल संपत्ति (Nishant Kumar Net Worth) का ब्यौरा बताते हैं।

नीतीश कुमार और निशांत कुमार के पास कुल कितनी संपत्ति
बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर 31 दिसंबर को दर्ज किए गए आंकड़ों के आधार पर बात करें, तो बता दे मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों की संपत्ति के विवरण के अनुसार नीतीश कुमार के पास 29,385 रूपये नगद और लगभग 42,763 रूपये बैंक में जमा है। जबकि उनके बेटे निशांत कुमार के पास 16,549 रूपये नगद और फिक्स्ड डिपॉजिट या विभिन्न बैंक में जमा 1.28 करोड रुपए में है।

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 16.51 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति है, जबकि उनकी कुल चल-अचल संपत्ति 58.85 लाख रुपये है। उनके बेटे के पास 1.63 करोड रुपए की चल-अचल संपत्ति और उनकी अचल संपत्ति की कीमत कुल 1.98 करोड़ है।

नीतीश के पास 13 गाय और 9 बछड़े
आंकड़ों के आधार पर बता दे नीतीश कुमार के पास नई दिल्ली के द्वारका में एक सहकारी हाउसिंग सोसायटी में एक आवासीय फ्लैट है, जबकि उनके बेटे निशांत कुमार के पास नालंदा में कल्याण बीघा और हकीकतपुर सहित पटना के कंकड़बाग में कृषि भूमि और एक आवासीय घर है।

आधिकारिक घोषणा के अनुसार निशांत के पास उनके पैतृक गांव कल्याण बीघा में भी काफी कृषि भूमि है। इसके साथ ही गांव में भी उनके पास गैर कृषि भूमि भी है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक उनके पास 1.45 लाख रुपए की 13 गाय और 9 बछड़े भी जो उनकी संपत्ति का हिस्सा है।