रविवार को बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) द्वारा दिए गए संकेत इस समय खासा चर्चा का विषय बने हुए हैं। सूत्रों की माने तो राज्य में जल्द ही 4 नए जिले (Bihar New Districts List) बन सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने इस बात के संकेत खुद देते हुए बताया है कि बाढ़ को जिला बनाए जाने की लंबित मांग जल्द ही पूरी हो सकती है। उन्होंने अपने पुराने संसदीय क्षेत्र बाढ़ के विभिन्न इलाकों के ब्राह्मण के दूसरे दिन रविवार को इस बात के संकेत दिए।
बिहार में बन सकते हैं जल्द नए जिले
इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ को जिला बनाए जाने की मांग यहां के लोग लगातार कर रहे हैं। कुछ दिनों के बाद वह इन सब चीजों के बारे में फैसला लेंगे। तो बाढ़ को कैसे छोड़ देंगे। इसे लेकर लोगों को सोचने की जरूरत नहीं है। बता दे कि बिहार में इसके अलावा और भी कई जगह नए जिले बनाने की मांग चल रही है, जिनमें बगहा की दावेदारी भी प्रबल मानी जा रही है। मालूम हो कि बगहा को पहले से पुलिस जिले का दर्जा हासिल है।
मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पुराने संसदीय क्षेत्र बाढ़ में दूसरे दिन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बेल्छी, बाढ़ और अथमलगोला के कई इलाकों में भ्रमण किया। साथ ही उन्होंने इस दौरान अपने संघर्ष के दिनों के पुराने साथियों से मुलाकात कर अपने पुराने दिनों की याद को ताजा भी किया।
सबनीमा में वह इस दौरान कई लोगों से मिले और उनका हालचाल जाना। साथ ही कहा कि बाढ़ से मेरा पुराना लगाव है। सबसे पहले हम यहीं से सांसद बने थे। हम जब विधायक थे तब भी यहां आते थे और यहां की समस्याओं को लेकर आवाज उठाते थे। मालूम हो कि अपने भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने सकसोहरा, लछूचक, एकडंगा, बेढऩा, पश्चिमी बेढऩा, स्टेशन रोड बाढ़, दहौर, अचुआरा, रुपस, छेदी सिंह टोला, अथमलगोला, बुढऱा, तिनपाई टोली व अथमलगोला बाजार में लोगों से मुलाकात की और हालचाल जाना।