आयुषी नंदन: दुधवाले की बेटी बनी बिहार बोर्ड 12th टॉपर, खगडिया की बेटी 10वीं मे भी हुई थी जिला टॉप

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 21 मार्च 2023, 5:33 अपराह्न

Bihar Board Topper 2023 Ayushi Nandan: बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में खगड़िया जिले के आर लाल कॉलेज की छात्रा आयुषी नंदन ने साइंस स्ट्रीम से टॉप किया है। आयुषी नंदन पूरे बिहार में हाईएस्ट अंक हासिल करने वाली छात्रा बनी हैं। आयुषी नंदन के टॉप करने के साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। रिश्तेदार से लेकर आस पड़ोस के सभी लोग उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं।

कौन है बिहार बोर्ड टॉपर आयुषी नंदन?

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के रिजल्ट आ गए हैं। यह नतीजे शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर की ओर से जारी किए गए हैं। नतीजों के मुताबिक साइंस स्ट्रीम में खगड़िया की रहने वाली आयुषी नंदन ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल कर बाजी मार ली है। आयुषी नंदन के आर लाल कॉलेज की स्टूडेंट है। अपनी कामयाबी को लेकर आयुषी नंदन का कहना है कि उन्हें बहुत अच्छा हो लग रहा है। उन्हें यह तो उम्मीद थी कि अच्छी रैंक आएगी, लेकिन यह नहीं पता था कि वह बिहार बोर्ड में टॉप करेंगी। Ayushi Nandan

आयुषी नंदन ने 474 अंक के साथ 94.80% अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है। बिहार बोर्ड की ओर से नतीजे जारी करने के बाद से ही आयुषी नंदन और उनके परिवार वालों को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। आयुषी नंदन के घर आज जश्न का माहौल है। बता दे आयुषी नंदन खगड़िया जिला मुख्यालय के मानसी प्रखंड के मटिहानी की रहने वाली है।Ayushi Nandan

दूध बेचने का काम करते हैं टॉपर आयुषी नंदन के पिता

बात टॉपर आयुषी नंदन के परिवार की करें तो बता दें कि आयुषी के पिता का नाम सर्वेश कुमार सुमन है। वह दूध का कुटीर उद्योग चलाते हैं। इसके अलावा आयुषी की मां एक घरेलू महिला है, उनका नाम अमीषा कुमारी है। आयुषी नंदन कुल 3 भाई बहन है, जिनमें आयुषी सबसे बड़ी है और बाकी उनके दोनों भाई उनसे छोटे हैं।

बता दे आयुषी ने दसवीं की परीक्षा में भी टॉप किया था। उस दौरान आयुषी अपने स्कूल और खगड़िया जिले के टॉपर बनी थी। आयुषी का रिजल्ट उनकी मेहनत और उनकी लगन की देन है। आयुषी नंदन के परिवार में जश्न और हर्षोल्लास का माहौल है। आयुषी के पिता इस क्षण में भावुक हो गए हैं और बेटी की कामयाबी को लेकर बेहद उत्साहित है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post