साल 1987 में दूरदर्शन टेलीविजन पर टीवी सीरियल रामायण (Ramayan) ने हर घर में एक अलग मुकाम हासिल किया था। वही इस धारावाहिक के जरिए इसमें नजर आने वाले राम, लक्ष्मण, सीता, शत्रुघ्न, भरत, दशरथ जैसे सभी के किरदारों ने हर घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। इन सभी किरदारों ने पापुलैरिटी के उस मुकाम को छुआ था, जहां शायद आज तक कभी किसी एक्टर को नहीं देखा गया है। टेलीविजन फिल्म इंडस्ट्री पर जब पहली बार रामायण सीरियल प्रकाशित हुआ, तो अरुण गोविल (Arun Govil) को हर घर में भगवान श्री राम की छवि के तौर पर पूजा जाने लगा। आलम यह हो गया कि अरुण गोविल को देखते हैं लोग भगवान श्री राम की जय जयकार करने लगते, तो वहीं कुछ लोग उनका पैर छूने पहुंच जाते।
हर घर में भगवान राम की तरह पूजे जाते थे अरुण गोविल
रामानंद सागर के टीवी सीरियल रामायण के जरिए अरुण गोविल हर घर में राम भगवान की तरह पूजे जाने लगे। वहीं दीपिका चिखलिया को लोगों ने माता सीता का दर्जा दिया। इस सीरियल में सुनील लहरी लक्ष्मण बने थे। देश के लगभग सभी घरों में अरुण गोविल, दीपिका चिखालिया और सुनील लहरी पूजे जाने लगे। आप इनकी पॉपुलरिटी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि आज भले ही इस सीरियल को समाप्त हुए एक अरसा हो गया हो, लेकिन आज भी अरुण गोविल को लोग भूले नहीं है।
Heart touching video … @arungovil12 pic.twitter.com/uk21dK0DLv
— Siddharth Bakaria Himachal ???????? (@Sidbakaria) September 30, 2022
एयरपोर्ट पर अरुण गोविल को देख भावुक हुई महिला
हाल ही में अरुण गोविल का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप खुद अरुण गोविल की पॉपुलरिटी, उनके सम्मान का अंदाजा लगा सकते हैं। दरअसल हाल ही में अरुण गोविल संभाजीनगर पहुंचे थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर अभिनेता को देश एक महिला उनके सम्मान में उनके पांव पर लौट गई। इतना ही नहीं वह नम आंखों से भाव-विभोर हो अरुण गोविल से इस तरह मिलती नजर आई कि मानो जैसे उसने साक्षात भगवान राम के दर्शन किए हो।
संभाजीनगर रामलीला कार्यक्रम में पहुंचे अरुण गोविल
अरुण गोविल महाराष्ट्र के संभाजीनगर में रामलीला के आयोजन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान जब एयरपोर्ट से गुजर रहे थे तब एक महिला ने उन्हें देखा और वह उनके पैर छूने पहुंच गई। महिला ने पैरों में दंडवत प्रणाम किया। उसके आंसू उसकी गहरी आस्था को दर्शा रहे थे। अरुण गोविल ने महिला से कई बार उठने का अनुरोध किया, लेकिन वह नहीं उठी। फिर दोनों ने साथ में तस्वीर भी खिंचवाई और अरुण गोविल ने महिला को आशीर्वाद भी दिया।
अरुण गोविल के लिए यह नजारा पहली बार नहीं था, बल्कि इससे पहले भी कई बार वह इस तरह की स्थिति का सामना कर चुके हैं। रामायण सीरियल करने के बाद अरुण गोविल को हर घर में भगवान राम की छवि के तौर पर देखा जाने लगा था। यही वजह थी कि वह जब भी सड़कों पर लोगों को नजर आते, तो लोग उनका पैर छूने उनका आशीर्वाद लेने उनके पास पहुंच जाते थे। अरुण गोविल कई बार इस तरह के किस्सों का जिक्र अपने इंटरव्यू में पहले भी कर चुके हैं।