महज 21 की उम्र में जीत ली चुनाव, बिहार में सबसे कम उम्र की मुखिया बनी अनुष्का

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 18 नवम्बर 2021, 3:02 अपराह्न

बिहार की सियासत में यह विशेष रूप से देखा जाता है कि वैसा शख्स जो बिलकुल भी पढ़ा लिखा नहीं है, चुनाव लड़कर लोगों का जनप्रतिनिधि बन जाता है। यहाँ की राजनीति में हमेशा से पढ़े-लिखे लोगों की कमी रही है , बावजूद इसके एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। बिहार के छोटे से जिले शिवहर की सबसे कम उम्र की युवती मुखिया निर्वाचित हुई है, जो शिक्षित है। शिवहर प्रखंड के कुशहर पंचायत की अनुष्का कुमारी ने बिहार के सबसे कम उम्र की मुखिया होने का रिकॉर्ड बनाया है। जिले के कुशहर पंचायत की सबसे कम उम्र की मुखिया अनुष्का कुमारी बनी है।

अनुष्का अभी महज 21 वर्ष की हैं। 287 वोटों के अंतर से मुखिया का चुनाव जीतकर वे मुखिया बनी हैं। नवनिर्वाचित मुखिया अनुष्का कुमारी को 2625 मत प्राप्त हुए , जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रीता देवी को 2338 मत प्राप्त हुआ। अनुष्का कुमारी ने इस जीत के लिए जनता का आभार जताया है। अनुष्का कुमारी ने बेंगलुरू से अपने पढ़ाई पूरी की है और इसके बाद उन्होंने पंचायत का चुनाव लड़ा । युवा मुखिया होने के साथ-साथ वो सबसे कम उम्र की मुखिया बनी हैं।

कौन है अनुष्का कुमारी

अनुष्का से कम उम्र में राजनीति में आने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई सारी समस्याएं हैं। इन समस्याओं और भ्रष्टाचार से अपने पंचायत को मुक्त करने के लिए वे चुनावी मैदान में उतरी थीं। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत की जनता ने उन पर जो भरोसा किया है, वे उसे कभी टूटने नहीं देंगी। वो बेंगलुरु में रहकर पढ़ाई करती थीं। अनुष्का ने हिस्ट्री ऑनर्स से ग्रेजुएशन किया है और आगे भी पढ़ाई जारी रखेंगी। नवनिर्वाचित मुखिया अनुष्का कुमारी अन्य युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं। अनुष्का ने कहा कि जिस भी क्षेत्र में आप करें , मेहनत और लगन के साथ काम करना चाहिए। सफलता के पीछे आप नहीं सफलता आपके पीछे रहेगी। 21 साल की मुखिया अनुष्का अपने दादा को अपना आदर्श बताती हैं। अनुष्का कुमारी पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील सिंह की पुत्री हैं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।

Related Post