बिहार: इस जिले में 75 जगहों पर विकसित किया जाएगा अमृत सरोवर, जानें किया है खास।

दरभंगा वासियों को सरकारी योजना के तहत विशेष सौगात मिलने जा रही है। जिला के 75 स्थानों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए सभी स्थल चयनित कर लिए गए हैं। अमृतसर और विकास को लेकर कवायद भी तेज हो गई है। इसके लिए 77 स्थानों को सिलेक्ट किया गया है। 29 स्थलों की प्रविष्टि अमृत सरोवर पोर्टल पर कर दी गई है। बता दें कि पिछले दिनों दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रोशन और ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के बीच बैठक संपन्न हुई। जानकारी प्राप्त हुई कि ऑनलाइन बैठक में मिशन अमृत सरोवर को लेकर चर्चा हुआ।

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने बताया कि जल संरक्षण के साथ-साथ आम नागरिकों को सुबह के लिहाज से प्रत्येक जिले के 75 गांव में अमृत सरोवर विकसित करने का प्लान है। अमृत सरोवर का निर्माण न्यूनतम 1 एकड़ भूखंड में होगा। 10 फीट गहरे सरोवर को चारों तरफ से चौड़ीकरण किया जाएगा और लोग आसानी से इसके साइड में घूम सकेंगे। सरोवर के किनारे पौधारोपण व सौंदर्यीकरण करने की योजना है।

डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों और विकास आयुक्त के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि अमृत सरोवर विकास के लिए पोर्टल पर 29 स्थलों की प्रविष्टि की जा चुकी है उनके लिए शीघ्र ही डीपीआर बनाया जाएगा। पंचायत स्तर पर इसकी निगरानी हेतु एक समिति गठित करने को डीएम ने कहा। उन्होंने कहा कि सरोवर के समीप शिलापट्ट पर सदस्यों का नाम लिखा जाए। जो लोग सरोवर के निर्माण में वित्तीय रूप या शारीरिक योगदान देना चाहते हैं, उनका भी नाम लिखा जाए।

सरोवर से मत्स्य पालन, मखाना  उत्पादन और सिंचाई एक साथ 

अधिकारियों को डीएम ने आर्थिक बिंदु पर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि सरोवर का निर्माण इस कदर किया जाए कि मत्स्य पालन, मखाना का उत्पादन और सिंचाई भी किया जा सके। सरोवर के भीतर 45 डिग्री का ढाल बनाया जाएगा और उसके ऊपरी सतह पर 30 फीट में मिट्टीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य शुरू करने के समय शहीद के स्वजन, फ्रीडम फाइटर, पद्मश्री/पद्मविभूषण से नवाजे गए व्यक्ति और महिलाओं को प्रायोर्टी दें।