पटना से मुजफ्फरपुर, राजगीर, बोधगया, वैशाली और दरभंगा के लिए एसी शुरू हुई इलेक्ट्रिक बस सेवा, यहां जानें किराया

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 03 अक्टूबर 2021, 9:52 पूर्वाह्न

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने एक बहुत बड़ा उपलब्धि प्राप्त करते हुए इलेक्ट्रिक एसी बस के जरिए बौद्ध सर्किट को जोर दिया है, इससे एक तरफ जहां यह पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से काफी अहम है वहीं दूसरी तरफ आप पटना से राजगीर, बोधगया, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा काफी अच्छे से इलेक्ट्रिक एसी बस के साथ ट्रैवल कर सकते हैं।

शनिवार को बांकीपुर बस डिपो से पटना से बोधगया भाया राजगीर एवं पटना से दरभंगा भाया वैशाली व मुजफ्फरपुर के लिए चलने वाली इलेक्ट्रिक एसी बस सेवा  की शुरुआत की गई।इस इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रेनू देवी ने दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी वह निगम प्रशासक श्याम किशोर मौजूद रहे। आपको हम यहां सभी रूटों की इन इलेक्ट्रिक बस का किराया बताएंगे।

उप मुख्यमंत्री रेनू देवी ने कहा…

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री रेनू देवी ने कहा कि आज से 10 साल पहले तक निगम की हालत काफी जर्जर थी, वर्तमान सरकार ने इसे फिर से जीवित कर सुचारू पूर्ण सेवा शुरू किया है। हाल के दिनों में परिवहन निगम के द्वारा और भी कई अच्छे-अच्छे सेवा की  शुरूआत की गई है। सूबे के हर शहर के लिए निगम के द्वारा अभी बस का परिचालन किया जाता है।  इस बार निगम  बौद्ध सर्किट को जुड़ने के लिए नई इलेक्ट्रिक एसी बस सेवा शुरू की है जो कि पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण है और यात्रियों की सुविधा के लिए तो और भी ज्यादा अहम है।

शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा…

वहीं शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि निगम की ओर से जो लग्जरी एसी इलेक्ट्रिक ओशो की सुविधा शुरू की गई है यह आम लोगों को  काफी राहत देगी। आज के समय बापू के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। वही इस मौके पर निगम के प्रशासक ने कहा कि आज निगम के द्वारा सूबे  के हर कोने तक के लिए बस परिचालन होने लगा है। आइए जानते हैं इलेक्ट्रिक बस जो बौद्ध सर्किट को जोड़ने के लिए शुरू की गई है उसका क्या किराया है :-

पटना से विभिन्न जगहों का किराया(किराया रुपये में)

  • राजगीर-158
  • बोधगया-284
  • वैशाली-125
  • मुजफ्फरपुर-158
  • दरभंगा-284

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।

Related Post