आज Chandrayaan-3 के साथ भारत रचेगा इतिहास, जाने कब, कहां और कैसे लाइव देखें चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग

Chandrayaan-3 Live Streaming: चंद्रयान-3 आज चांद पर लैंड करने के साथ ही भारत के नाम का डंका दुनिया में बजा देगा। आज पूरे भारत की नजरे शाम 6:04 पर टिकी हुई है, जब चंद्रयान-3 चांद पर लैंड करेगा। इसका लाइव प्रसारण कई अलग-अलग मंचों पर दिखाया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने रविवार को इससे जुड़ी जानकारी साझा करते हुए कहा है कि यह उपलब्धि भारतीय विज्ञान, इंजीनियरों, वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकी एवं उद्योग क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर साबित होगी।

कहां देखे चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण (Chandrayaan-3 Live Streaming)?

पूरा देश चंद्रयान-3 को सॉफ्ट लैंडिंग में सफल होते देखना चाहता है। ऐसे में हर किसी की नजरे लाइव प्रसारण के शुरू होने पर टिकी हुई है। अगर आप भी चंद्रयान-3 के चांद पर लैंड होने का लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं, तो आप 23 अगस्त 2023 को भारतीय समय अनुसार 5:27 से देख सकते हैं। चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव प्रसारण सीधे इसरो की वेबसाइट https://www.isro.gov.in/LIVE_telecast_of_Soft_landing.html) यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/ISRO और डीडी नेशनल टीवी चैनल http://www.youtube.com/@DoordarshanNational सहित कई मंचों पर लाइव देख सकते है।

स्कूलों में बच्चों को लाइव दिखाया जायेगा चंद्रयान-3 का प्रसारण

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रीका से चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण देखेंगे। वही चंद्रयान-3 के लाइव लैंडिंग की तस्वीर भारत की युवा जनरेशन को दिखाने के लिए असम और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों ने अपने स्कूलों को आज शाम को खोलने का फैसला किया है। जहां स्कूलों में बच्चों को चंद्रयान-3 की लैंडिंग लाइव दिखाई जाएगी।

मालूम हो कि इसरो ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 की लांचिंग की थी। चंद्रयान-3 चांद के पांचो आर्बिट होते हुए आज लैंड करने वाला है। इसरो ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि अगर आज लैंडिंग में किसी तरह की कोई परेशानी आती है, तो लैंडिंग की तारीख टाली जा सकती है। इसरो 23 अगस्त को शाम 5:27 पर अपनी आधिकारिक वेबसाइट से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाएगा। चंद्रयान-3 के शाम 6:04 के आसपास चंद्रमा पर उतरने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में अगर चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिंग करता है, तो भारत का मून मिशन कामयाबी के एक नए मुकाम के साथ भारत का नाम चांद पर लिखेगा।

Kavita Tiwari