बिहार के लाल नंदन ने हिमालय के कलानाग पर्वत पर लहराया तिरंगा, जल्द करेगें एवरेस्ट पर चढ़ाई

बिहार के बक्सर के चौसा अंचल के सरेजा गांव निवासी नंदन चौबे ने हिमालय के कलानाग पर्वत पहाड़ पर सफलतापूर्वक पहुंचने का रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने इस कामयाबी से ना सिर्फ अपने जिले बल्कि बिहार का नाम रोशन किया है। नंदन ने यह उपलब्धि 10 दिनों की कठिन और लंबी चढ़ाई के बाद हासिल की है। बता दें कि उत्तराखंड में काला नगर पर्वत की चोटी है। नंदन ने चार दोस्तों के साथ चढ़ाई शुरू की थी और अंततः कामयाबी हासिल कर ली। चार भाई-बहनों में सबसे छोटे नंदन पर्वतारोही हैं। नंदन ने 6 हजार 387 मीटर की ऊंची चोटी पवार सफलतापूर्वक चढ़ाई करने के बाद तिरंगा लहरा दिया।

उत्तराखंड में स्थित यह पर्वत 6316 मीटर ऊंचा है। कलानाग पर्वत  पर्वत का अर्थ होता है ब्लैक कोबरा। इसके पास में रुइनसारा घाटी है। पहली बार वर्ष 1955 में इस चोटी पर दून और गिब्सन स्कूल देहरादून के के छात्रों ने सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी। नंदन ने अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए मीडिया को बताया कि उन्हें काफी मशक्कत करना पड़ा। चढ़ाई बेहद कठिन थी लेकिन उन्हें पूरा विश्वास था कि इसे जरूर पूरा कर लेंगे। इसी उम्मीद के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे और अंततः चढ़ाई पूरी करने के बाद सफलता हासिल कर ली।

नंदनी ने अपने प्लान के बारे में बताया कि 25 मई को उत्तराखंड में स्थित मिनी एवरेस्ट पर चढ़ाई की तैयारी में है। उनका मुख्य लक्ष्य एवरेस्ट चोटी है। हर हाल में अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे। नंदन बताते हैं कि पहली बार कलानाग में उन्हें सफलता मिली है। उसके बाद माउंट एवरेस्ट चोटी पर चढ़ाई करेंगे। माउंट एवरेस्ट फतह करने का उनका ड्रीम है। बिहार और देश का नाम रोशन करने के लिए नंदन तैयारी में जुटे हुए हैं।