पटना के बेऊर जेल में भी मनाया जाएगा छठ पर्व, इस बार 14 महिलाएं व नौ पुरुष रखें है व्रत 

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 08 नवम्बर 2021, 11:27 पूर्वाह्न

आज से छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है, पटना के बेऊर जेल में भी तैयारी शुरू की जा चुकी है। छठ करने वाले बंदियों के लिए भी जेल प्रशासन ने इसके लिए पूरी व्यवस्था कर दी है। महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग तालाब की व्यवस्था की गई है। जेल प्रशासन की तरफ से पर्व मनाने के लिए पूजन सामग्री के साथ नहाय-खाय, खरना आदि की व्यवस्था की गई है। जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार द्वारा इस बात की जानकारी दी गई कि इस बार 23 बंदी इस बार छठ पूजा का व्रत करेंगे। इसमें 14 महिलाएं व नौ पुरुष बंदी शामिल हैं।

छठ पूजा का व्रत रखने वाली महिला बंदियों में अंजली देवी, सुलेखा, ममता देवी, पंचाली, आभा, रिम्पी कुमारी, सीमा, सुखिया बिंद, राधा देवी, गीता देवी, इंदु, ज्योति, पिंकी, शिला व सुनीता देवी शामिल हैं। वहीं पुरुष बंदियों में गिरीश शंकर बिंद, संजय राय, राज कुमार राय, अखिलेश साह, मुसाफिर यादव, गजेंद्र भारती, सुबोध कुमार राय, पांचु राय व विमल साव हैं, जो छठ पूजा करेंगे।

पटना और आसपास के छठ घाटों की सुविधा पर खर्च के लिए 2.41 करोड़

पटना नगर विकास एवं आवास विभाग ने पटना और उसके आस-पास के छठ घाटों पर सुविधा की व्यवस्था के लिए लगभग दो करोड़ 41 लाख रुपये का आवंटन किया गया है। सहायक अनुदान राशि से इसकी मंजूरी दी गयी है। इस राशि को छठ के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग, वाच टावर, चेंजिंग रूम, यात्री शेड, कंट्रोल रूम, अस्थायी शौचालय, चापाकल की व्यवस्था सहित अन्य कार्य कार्य के लिए जारी किए गए हैं। राज्य के अन्य शहरी निकायों को छठ घाट से जुड़ी तैयारियों की व्यवस्था के लिए अलग से राशि जारी की गयी है। छठ घाट पर आवश्यक व्यवस्था के लिए हर नगर निगम को दो लाख, नगर परिषद को डेढ़ लाख और नगर पंचायत को एक लाख रुपये की राशि दी गयी है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।

Related Post