Pulsar-Apache को चूना लगाने होंडा ने भारत में लॉन्च किया 2023 होंडा हार्नेट 2.0, कम कीमत में मिल रहा धांसू फीचर

2023 honda hornet 2.0 : दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल ने भारत में अपनी नई धांसू बाइक 2023 Honda Hornet 2.0 को लांच कर दिया है। बता दे इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.39 लाख रुपए है। इस नई हॉर्नेट में आपको कुछ कॉस्मेटिक अपडेट भी दिए गए हैं। साथ ही इसका BS-6 इंजन OBD2 के अनुरूप बताया जा रहा है। कंपनी ने इस धमाकेदार बाइक Hornet 2.0 को कुल 4 रंगों में पेश किया है। ऐसे में आइये हम आपको Honda Hornet 2.0 की कीमत से लेकर इसके फीचर डिजाइन के बारे में सब कुछ डिटेल में बताते हैं।

कैसा होगा 2023 honda hornet 2.0 का डिजाइन

होंडा की नई हॉर्नेट 2.0 का डिजाइन बेहद जबरदस्त है। इस नई हॉर्नेट बाइक को मस्कुलर डिजाइन दिया गया है। हैडलाइट असेंबली और एक शेप के टेल लैंप को बरकरार रखा गया है। हालांकि इसकी स्पोर्टनेस को बढ़ाने के लिए इसमें कुछ नए ग्राफिक्स भी जोड़े गए हैं, जो इसके लुक को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाते हैं। साथ ही इसमें दिए गए छोटे एक्जास्टर और स्प्लिट सीट्स के कारण होर्नेट की स्पॉटीनेस को और अधिक बढ़ती है।

Honda Hornet 2.0 का इंजन

अब बात 2023 Honda Hornet 2.0 के इंजन और उनकी पावर की करें, तो बता दे कंपनी आपकों इसमें नया 184.4cc सिंगल-सिलेंडर इंजन ऑर कर रही है, जो 17bhp पॉवर और 16Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ एक स्लिप और असिस्ट क्लच भी आपको दिया गया है। कंपनी का दावा है कि हॉर्नेट 2.0 बाइक 40 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

कैसा है फीचर

हॉर्नेट 2.0 बाइक में आपकों कई धांसू फीचर मिल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इसमें यूएसडी फ्रंट फोर्क्स के साथ-साथ रियर में एक मोनोशॉक सस्पेंशन, सिंगल-चैनल एबीएस दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, एक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अलॉय व्हील्स ऑफर किये गए हैं। साथ ही बाइक में एडजस्टेबल ब्राइटनेस का फीचर भी है। इसके अलावा मोटरसाइकिल में 110 फ्रंट और 140-सेक्शन रियर टायर दिया गया है। होंडा हॉर्नेट 2.0 का मुकाबला टीवीएस अपाचे आरटीआर 180 और एनफील्ड की लॉ बजट साइकिल से किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Activa को रुलाने आ रही न्यू एडिशन Hero Destini 125, फ़ीचर्स से लूक तक सब हैं बवाल; जाने कीमत

Kavita Tiwari